एक्सप्लोरर
10 हजार रुपये से कम कीमत में ये हैं बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 13 Sep 2018 10:19 PM (IST)
1/6

वैसे तो बाजार में 10 हजार रुपये से कम की कीमत में कई सारे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं. लेकिन अगर आप इस बजट रेंज में अच्छे कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए उन फोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कि कम पैसे में बहुत अच्छी फोटो क्वालिटी उपलब्ध करवाते हैं.
2/6

शाओमी के Redmi Note5 की कीमत 9,999 है. इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा जबकि 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. शाओमी के इस फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है.
3/6

ऑनर 7A भी एक बजट स्मार्टफोन है. कंपनी ने इसकी कीमत 9,390 रुपए रखी है. फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. फोन में 3 जीबी की रैम के साथ 32 जीबी का स्पेस भी है.
4/6

ओप्पो के सबब्रांड रियलमी 2 भी इस लिस्ट में एक अच्छा ऑप्शन है. इस फोन की कीमत 8,990 रुपए है. फोन में 13+2 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी है.
5/6

शाओमी रेडमी 6 भी इस बजट में अच्छा फोन है. फोन की कीमत 7,999 रुपए है. फोन में 12+5 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं. फोन की इंटरनल मेमोरी 32 जीबी और रैम 3 जीबी है. फोन में 3000mAh की बैटरी भी मौजूद है.
6/6

रेडमी Y2 इस लिस्ट में एक अच्छा स्मार्टफोन है. रेडमी के इस फोन की कीमत 9,999 रुपए है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है. फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
Published at : 13 Sep 2018 10:14 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
मुंबई में अतिक्रमण नहीं हटाने पर SC सख्त, कमिश्नर की सैलरी रोकी, CJI बोले-...तो जेल भेजेंगे
महाराष्ट्र
गुजरात को यह चीज बेचने जा रही फडणवीस सरकार? संजय राउत का बड़ा आरोप
विश्व
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
क्रिकेट
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर





















