एक्सप्लोरर

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को यूएन की आतंकी सूची में शामिल करने का दावा झूठा

बूम ने पाया कि यूएन ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकी संगठन की सूची में कभी शामिल नहीं किया. यूएन सुरक्षा परिषद की आतंकवादी संगठनों के नाम वाली सूची में इन संगठनों के नाम नहीं है.

CLAIM संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है.
FACT CHECK यह दावा गलत है

भारतीय दक्षिणपंथी संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने इन्हें आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है.

बूम ने पाया कि यूएन ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को आतंकी संगठन की सूची में कभी शामिल नहीं किया. यूएन सुरक्षा परिषद की आतंकवादी संगठनों के नाम वाली सूची में इन संगठनों के नाम नहीं है. यूएन ने मई 2019 में जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था.

हालांकि अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने 2018 में अपनी 'वर्ल्ड फैक्टबुक' में वीएचपी और बजरंग दल को 'धार्मिक उग्रवादी संगठन' के रूप में वर्गीकृत किया था, जिसे बाद में सीआईए ने अपनी इस लिस्ट से हटा दिया था. फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आप जानते हैं? UNO ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है.’

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को यूएन की आतंकी सूची में शामिल करने का दावा झूठा

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘UN ने मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया- अंडभक्त खुश हुए. अबे दोगलो UN ने VHP और बजरंग दल को भी आतंकी संगठन घोषित किया है.’

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को यूएन की आतंकी सूची में शामिल करने का दावा झूठा

फैक्ट चेक

UN की सूची में हिंदूवादी संगठन के नाम नहीं हैं

बूम ने दावे की पड़ताल करने पर पाया कि संयुक्त राष्ट्र (UN) ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित नहीं किया है. इस दावे की पुष्टि करने वाली कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट भी नहीं है.

जांच के दौरान हमें पता चला कि संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंगों में से एक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) एक सूची बनाता है, जो किसी संगठनों या व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित करता है.

​संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक विशेष समिति इस लिस्ट को नियमित रूप से अपडेट करती है. इस समिति को 1267 समिति या अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट (ISIL) प्रतिबंध समिति भी कहा जाता है. वर्तमान में लिस्ट में 684 व्यक्ति और 193 संस्थाएं शामिल हैं.

इस सूची को यूएन की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इसमें विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के नाम नहीं दिखते हैं.

CIA ने VHP और बजरंग दल को 'धार्मिक उग्रवादी संगठन' के रूप में वर्गीकृत किया था

इसके अलावा बूम ने पाया कि जून 2018 में अमेरिकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने अपनी 'वर्ल्ड फैक्टबुक' में इन संगठनों को 'धार्मिक उग्रवादी संगठन' के रूप में वर्गीकृत किया था. CIA ने इन्हें हिंदू राष्ट्रवादी संगठन बताया था जो कथित तौर पर धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा या उग्र गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं.

उस समय की सीआईए की इस रिपोर्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है. तब इन संगठनों के नेताओं ने रिपोर्ट पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार से उचित कार्रवाई करने की मांग की थी.

इसके कुछ दिन बाद ही सीआईए ने अपनी रिपोर्ट से इन दोनों संगठनों के नाम को हटा दिया था, अपडेटेड रिपोर्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है.

यूएन ने मई 2019 में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने जो जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मुखिया मसूद अजहर को 1 मई 2019 को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget