एक्सप्लोरर

टिड्डी हमले पर ट्वीट विवाद के बाद जायरा वसीम ने दिया जवाब, बोलीं- कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाया

जायरा वसीम अपने ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं और फिर उन्होंने अपना ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए थे. हालांकि अब वो सोशल मीडिया पर लौट आई हैं.

जायरा वसीम और विवाद लगातार एक साथ चलते रहे हैं. अपने छोटे से एक्टिंग करियर के दौरान और फिर कम वक्त में ही एक्टिंग छोड़ने तक जायरा वसीम का विवाद से सामना होता रहा है. अब एक बार फिर अपने एक ट्वीट के कारण जायरा विवादों में आ गई, जिस पर उन्होंने सफाई पेश की है. जायरा ने पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारेक फतेह के एक आरोप के जवाब में अपना बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने हालिया विवाद पर अपनी सफाई पेश की है.

तारेक फतह ने ट्वीट किया था कि भारतीय मुस्लिम एक्ट्रेस अपने ही देशवासियों का मजाक उड़ा रही हैं और कह रही है कि अल्लाह ने उन्हें सजा दी है. इस ट्वीट के जवाब में जायरा ने लिखा कि उन्होंने कभी भी ऐसा नहीं कहा कि टिड्डियों का हमला ईश्वर का प्रकोप है. जायरा ने कहा कि इस तरह का बयान अल्लाह की ओर से देना गैर-जिम्मेदाराना है और गलत है.

कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाया

जायरा ने तारिक फतेहल के जवाब में लिखे अपने लंबे नोट में कहा, “ऐसे वक्त में जब दुनिया में इतना कुछ हो रहा है, इस तरह की बात कहना कि ‘ये गुस्सा या अभिशाप है’ बेहद असंवेदनशील है, मैं ये भी कहना चाहती हूं कि किसी भी जमीन पर अपने ही लोगों को लेकर ऐसा दावा करना कि ये अल्लाह का क्रोध या शाप है, ये एक ऐसा बयान है जो आप अल्लाह की ओर से दे रहे हो और ये धार्मिक रूप से न सिर्फ गैर जिम्मेदाराना है, बल्कि पाप भी है.”

जायरा ने साथ ही लिखा कि न तो उन्होंने ऐसा कोई दावा किया और न ही किसी का मजाक उड़ाया.

जायरा ने कहा कि उनके ट्वीट को गलत तरीके से समझा और पेश किया गया. अपने ट्वीट का बचाव करते हुए जायरा ने नोट में लिखा, “मेरा ट्वीट बिल्कुल गलत संदर्भ में लिया गया और तिल का ताड़ बनाया गया और किसी भी तरह का विचार, चाहे वो सही है या गलत, मेरे इरादों को सही से बयान नहीं कर पाएगा, क्योंकि ये मेरे और मेरे रब के बीच है और मैं ये किसी को नहीं समझाने वाली.”

सोशल मीडिया पर हुई थीं ट्रोल

हाल ही में देश में टिड्डी दल के हमले की खबरें मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाई थीं. इसी बीच जायरा ने एक ट्वीट किया था, जिसमें कुरान की एक आयत का जिक्र किया था. इसके बाद आरोप लगे थे कि जायरा देश में मौजूदा हालात को अल्लाह का ‘प्रकोप’ बता रही हैं.

जायरा के पिछले ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था. हालांकि फिर वो सोशल मीडिया पर लौट आई थीं.

ये भी पढ़ें

ट्रोल किए जाने के बाद जायरा वसीम ने कर लिया था सोशल मीडिया से तौबा, मगर अब हो गई है अभिनेत्री की वापसी

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर बॉलीवुड स्टार्स की पोस्ट पर भड़कीं कंगना, कहा- साधुओं की मौत पर क्यों थे चुप?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
इंटीमेट सीन पर 'टॉक्सिक' स्टार यश की पत्नी राधिका को होती है परेशानी? एक्टर ने खुद बताया सच
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget