एक्सप्लोरर

दिलीप कुमार ने क्यों कहा था 'जब फिल्म का विलेन ही स्ट्रांग नहीं होगा तो हीरो क्या करेगा'

साल 1957 में बीआर चोपड़ा दिलीप कुमार के साथ फिल्म ‘नया दौर’ बना रहे थे उस वक्त यश चोपड़ा उन्हें असिस्ट कर रहे थे. हालांकि दिलीप ने पहले इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था.

बॉलीवुड फिल्मों को रोमांस के रंगों से सराबोर करने वाले मशहूर डायेक्टर यश चोपड़ा ने कई शानदार फिल्में दी हैं, उनकी फिल्मों में काम करके कई स्टार्स सुपरस्टार भी बने. अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरूख खान तक हर किसी ने यश चोपड़ा की फिल्मों में काम कर अपने करियर की ऊंचाइयों को छूआ. वैसे तो यश चोपड़ा की जिंदगी से जुड़े कई किस्से मशहूर हैं लेकिन दिलीप कुमार के साथ उनकी बॉन्डिंग बेहद खास थी.

साल 1957 में बीआर चोपड़ा दिलीप कुमार के साथ फिल्म ‘नया दौर’ बना रहे थे उस वक्त यश चोपड़ा उन्हें असिस्ट कर रहे थे. हालांकि दिलीप ने पहले इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया था. दिलीप की पॉलिसी थी कि वो एक वक्त पर दो ही फिल्मों में काम करते थे और उस वक्त उनके पास पहले से ही दो फिल्में थी जिनकी शूटिंग चल रही थी, इसीलिए दिलीप कुमार ने यश और बीआर चोपड़ा को फिल्म के लिए मना कर दिया था. दिलीप की इंकार के बाद दोनों भाई दूसरे एक्टर्स से बात करने लगे लेकिन उन्हें मनपसंद हीरो नहीं मिला, तलाश जारी थी. फिर अचानक दो महीने के बाद दिलीप कुमार ने सामने से फोन किया और बीआर चोपड़ा से बोले- 'आप मेरे पास अपनी फिल्म ‘नया दौर’ का ऑफर लेकर आए थे, उस समय मैं दो फिल्मों में काम कर रहा था, बड़े दुख की बात है कि उनमें से मेरी एक फिल्म के डायरेक्ट अब नहीं रहे. अगर आप अभी भी वो फिल्म बना रहे हैं तो आजाइए.'

दिलीप कुमार का उन्हें इस तरह न्यौता देना दोनों भाईयों के लिए बहुत बड़ी बात थी क्योंकि उस दौर में दिलीप साहब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे. दोनों भाई दिलीप को कहानी सुनाने पहुंचे, उन्होंने कहानी सुनी और सुनते ही फिल्म के लिए हां कर दी, फिर दिलीप बोले-'कल मेरे जुहू वाले कॉटेज में बैठते हैं और फिल्म की तैयारी करते हैं, मैं आपको सभी सीन करके दिखाउंगा, आप बता देना ठीक है या गलत.'

दिलीप साहब ने उन्हें अलगे दिन सुबह 11 बजे जुहू बुला लिया. मगर ट्विस्ट ये था कि वो सारी बातें फिल्म के विलेन को लेकर हो रही थीं, उनकी बातें सुनकर दोनों भाई काफी हैरान हो गए. यश चोपड़ा से रहा नहीं गया और उनसे पूछ ही लिया- आप ये सारे सुझाव तो फिल्म के विलेन अजीत के लिए दे रहे हैं, यश की बात सुनकर दिलीप बोले- 'अरे यार जब फिल्म का विलेन स्ट्रॉग होगा तभी तो हीरो मजबूत दिखेगा, नहीं तो मैं फिल्म में क्या करुंगा'.

दिलीप कुमार की इन बातों ने यश चोपड़ा को काफी प्रभावित किया, दोनों को ही खाने का खूब शौक था, फिल्म की शूटिंग के दौरान वो जिस कॉटेज में ठहरे थे वहां दिलीप, यश को अपने पास बुलाते और कहते- 'शाम को आ जाना मैं चिकन बनाउंगा'. खबरों की माने तो शूटिंग के वक्त दिलीप 18 अंडों का ऑमलेट खाते थे. यश चोपड़ा को उनकी एक रेसिपी बहुत पसंद थी, दिलीप कुमार कीमा बनाना उस पर फ्राइड एग डाल देते थे, जो बेहद ही स्वादिष्ट लगती थी. इस तरह धीरे-धीरे दोनों की बॉन्डिंग मजबूत होती चली गई. साल 1984 में यश चोपड़ा ने फिल्म 'मशाल' बनाई जिसमें दिलीप कुमार ने लीड रोल निभाया था.

जब साल 2012 में यश चोपड़ा का निधन हुआ तो दिलीप कुमार बेहद दुखी थे. दिलीप ने कहा- 'उनके जाने पर मुझे कितना दुख हुआ, इस बात को शब्दों में बयां नहीं कर सकता, यश मेरे लिए एक दोस्त से बढ़कर भाई की तरह थे.'

यहां पढ़ें

'रामायण' का सीन फ़िल्माते वक़्त जल गए थे ललिता पवार के पैर, फिर भी नहीं रुकी थी शूटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Release: थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
थलापति विजय की 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म
Welcome to the Jungle OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 'वेलकम टू द जंगल'? अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर ये अपडेट
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget