एक्सप्लोरर

जब Shashi Kapoor ने डायरेक्टर से कहकर कटवा दिया था Amitabh Bachchan का सीन, जानें क्या थी वजह

बात उन दिनों की है जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम कर रहे थे. उस वक्त शशि कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने स्टार बन चुके थे.

बात उन दिनों की है जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम कर रहे थे. उस वक्त शशि कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने स्टार बन चुके थे. अमिताभ अक्सर उनकी फिल्मों के सेट पर चले जाते थे, ताकि उनके लिए कोई काम हो तो मिल जाए. शशि कपूर (Shashi Kapoor) ने कई फिल्म मेकर्स से अमिताभ को मिलवाया भी. शशि एक फिल्म में काम कर रहे थे जिसमें फ्यूनरल का सीन था, इसे फिल्माने के लिए भीड़ की जरूरत थी तो, किसी ने अमिताभ को कहा कि तुम भी इस भीड़ में खड़े हो जाओ. काम की जरूरत तो थी अमिताभ भी भीड़ में खड़े होने के लिए राजी हो गए. 

जब सीन शूट होने लगा तो शशि कपूर ने भीड़ में खड़े अमिताभ बच्चन को बुलाया और उन्हें कहा, 'तुम यहां हीरो बनने आए हो, भूलकर भी ऐसे छोटे रोल मत करना, ये तुम्हारे करियर के लिए ठीक नहीं है.' शशि कपूर की बात सुनकर अमिताभ ने उन्हें बताया कि उन्हें पैसों की जरूरत है. शशि कपूर ने कहा, 'अगर बात सिर्फ पैसों की है तो मुझसे ले लो, लेकिन ये रोल मत करों.' अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर की बात नहीं मानी और सीन शूट किया. बाद में वो उस दिन का अपना मेहनताना लेकर चले गए. शशि कपूर अमिताभ की मजबूरी समझ गए कि वाकई में उन्हें पैसे की जरूरत है.

शूट खत्म हुआ तो शशि ने फिल्म के डायरेक्टर को अपने पास बुलाया और कहा कि ये जो लड़का अमिताभ यहां से गया है जिसने भीड़ वाला सीन किया है, फिल्म को एडिट करते वक्त इसके सारे सीन काट देना. डायरेक्टर ने वैसा ही किया, जैसा शशि कपूर ने कहा था. शशि कपूर को शायद अंदाजा हो गया था कि अमिताभ बहुत आगे तक जाने वाले हैं. अमिताभ भी शशि कपूर की इन बातों को कभी नहीं भूलते और हमेशा उनके शुक्रगुजार रहे. वहीं आगे चलकर दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' के आते ही बिगड़ा 'दृश्यम 3' का खेल, 'हनुमान अंश' का सिंहासन भी डोला
थर्सडे को 'जेलर 2' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'दृश्यम 3'- 'हनुमान अंश' का का बिगड़ा खेल
'मैं भगवान राम का रोल निभाने के लायक नहीं हूं...', रणबीर कपूर ने 'रामायण' को लेकर किया बड़ा खुलासा
'मैं भगवान राम का किरदार निभाने के लायक नहीं हूं', रणबीर कपूर ने किया बड़ा खुलासा
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘गद्दार है, देश से निकालो’, इमरान खान पर बोले गजेंद्र चौहान, विरोध में कई एक्टर्स, सपोर्ट में किरण राव
इमरान खान के समर्थन में कौन, विरोध में कौन? लीव इंडिया नोटिस के बाद दो फाड़ हुआ बॉलीवुड

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget