एक्सप्लोरर

जब शादी के बाद शाहरुख ने बोला था गौरी से झूठ, पेरिस की जगह हनीमून पर ले गए थे दार्जलिंग

अपनी 29 वीं वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. शाहरुख गौरी से पहली नज़र का प्यार कर बैठे थे और उन्हें पाने के लिए उन्होंने खूब पापड़ बेले.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी की शादी को 29 साल हो गए हैं. दोनों ने 25 अक्टूबर, 1991 को शादी की थी. दोनों के रिश्ते ने कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन चट्टान की तरह एक-दूसरे के साथ खड़े रहे. 29 साल बीत जाने के बाद भी दोनों का प्यार आज भी जवान है. दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं और एक-दूसरे के प्रति इनकी चाहत आज भी इनकी आंखों में साफ देखी जा सकती है. हालांकि गौरी से शादी के बाद का एक जोरदार किस्सा शाहरुख ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था.

जब शादी के बाद शाहरुख ने बोला था गौरी से झूठ, पेरिस की जगह हनीमून पर ले गए थे दार्जलिंग

उन्होंने बताया था कि कैसे हनीमून के नाम पर उन्होंने गौरी को बेवकूफ़ बनाया था. शाहरुख ने कहा था, जब हमारी शादी हुई, मैं बहुत गरीब और गौरी मिडिल क्लास की अच्छी फैमिली से थीं. तो जैसा सभी करते हैं, मैंने भी उन्हें प्रॉमिस किया कि जब हमारी शादी हो जाएगी तो मई तुम्हें पेरिस लेकर चलूंगा और एफिल टावर दिखाऊंगा. लेकिन मैं जानता था कि यह झूठ था क्योंकि ना मेरे पास पैसे थे और ना ही एयर टिकिट्स लेकिन किसी तरह मैंने उन्हें झूठ बोला. मैं उन्हें पेरिस के नाम पर बेवकूफ बनाकर दार्जलिंग लेकर गया.

जब शादी के बाद शाहरुख ने बोला था गौरी से झूठ, पेरिस की जगह हनीमून पर ले गए थे दार्जलिंग

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो शाहरुख ने गौरी को पहली बार एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में देखा था, तब वह 19 साल के रहे होंगे. वह 14 साल की गौरी को देखते ही दिल बैठे थे. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन शाहरुख गौरी को लेकर बेहद पजेसिव थे. उन्हें गौरी का बाल खुले रखना बिलकुल पसंद नहीं था. ना ही वह उन्हें किसी दूसरे लड़के से बात करने देते थे.

शाहरुख की हरकतों से तंग आकर गौरी उन्हें बिना बताए दिल्ली से मुंबई आ गईं. गौरी को ढूंढते हुए शाहरुख मुंबई आ गए और फिर मिलने पर प्यार का इज़हार किया. लेकिन जब दोनों ने शादी करने की सोची तो गौरी के परिवार के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे. काफी साल मनाने के बाद दोनों ने 1991 में शादी कर ली. इनके तीन बच्चे हैं जिनके नाम आर्यन, सुहाना और अबराम है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टर इमरान खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे 300 प्रदर्शनकारी हुए डिटेन
एक्टर इमरान खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे 300 प्रदर्शनकारी हुए डिटेन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget