एक्सप्लोरर

जब धर्मेंद्र बनकर IIFA अवॉर्ड्स में पहुंची थीं Priyanka Chopra, रेखा संग किया था ज़बरदस्त डांस, देखें थ्रोबैक वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ‘राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है’ गाने पर धमाकेदार डांस करती हैं. वहीं रेखा भी उनका पूरा साथ देती हुई नज़र आती हैं. बाद में प्रियंका उन्हें लेकर स्टेज पर जाती हैं और फिर शत्रुघ्न सिन्हा को भी स्टेज पर बुलाया जाता है.

फिल्म हो या फिर कोई लाइव शो..अगर प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) परफॉर्म करती हैं तो उनके टैलेंट का बेहतरीन नमूना तो देखने को मिलता ही है साथ ही होती है ढेर सारी मस्ती भी. ऐसी ही मस्ती हुई IIFA अवॉर्ड फंक्शन में भी जहां पर प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) अभिनेता धर्मेंद्र(Dharmendra) बनकर पहुंची थीं. जी हां…. सही सुना आपने. प्रियंका बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का रूप धरकर न केवल शो में पहुंची बल्कि उन्हीं के अंदाज़ में अभिनेत्री रेखा के साथ ऐसा धमाकेदार डांस किया कि हर कोई तालियां बजाने को मजबूर हो गया.  साइकिल पर हुई प्रियंका की एंट्री ये थ्रोबैक वीडियो अब एक बार फिर वायरल हो गई है. इस वीडियो में प्रियंका साइकिल पर एंट्री लेती हुई नज़र आ रही हैं. उन्होंने धर्मेंद्र स्टाइल की शर्ट पहनी है और साइकिल सीधे आकर रुकती है अभिनेत्री रेखा के सामने. और फिर प्रियंका चोपड़ा धर्मेंद्र बनकर रेखा के साथ खूब मस्ती करती हैं और ‘राफ्ता राफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है’ गाने पर धमाकेदार डांस करती हैं. वहीं रेखा भी उनका पूरा साथ देती हुई नज़र आती हैं. बाद में प्रियंका उन्हें लेकर स्टेज पर जाती हैं और फिर शत्रुघ्न सिन्हा को भी स्टेज पर बुलाया जाता है. आप भी देखिए ये थ्रोबैक वीडियो. रेखा को मिला था Outstanding Achievement का अवॉर्ड साल 2021 में हुए इस आईफा के दौरान अभिनेत्री रेखा को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट का अवॉर्ड दिया गया था. स्टेज पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें ये सम्मान दिया था. अभिनेत्री रेखा एक सदाबहार फिल्म एक्ट्रेस हैं. जो आज भी फिल्मों और फिल्मी दुनिया से दूर नहीं हुई हैं. अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा ने सिलसिला, खूबसूरत, उमराव जान, खून भरी मांग, मुक्कदर का सिकंदर, मि. नटवरलाल, दो अंजाने जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. यूं तो इन्होंने उस वक्त के कई बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया लेकिम सबसे ज्यादा इनकी जोड़ी हिट हुई अमिताभ बच्चन के साथ. लेकिन 1981 में आई सिलसिला दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी. इसके बाद ये जोड़ी कभी साथ नज़र नहीं आई.   ये भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर डॉगी के साथ घूमने निकलीं Malaika Arora हुईं परेशान, ऐसे संभालते हुए आईं नज़र, देखें तस्वीरें    

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Box Office: 8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
रजनीकांत की 'जेलर 2' का गाना 'अला बोलेलो' रिलीज, आधी उम्र की एक्ट्रेस शामना कासिम ने मचाई धूम
रजनीकांत की 'जेलर 2' का गाना 'अला बोलेलो' रिलीज, आधी उम्र की एक्ट्रेस ने मचाई धूम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget