एक्सप्लोरर

जब नशे की हालत में Sanjay Dutt पहुंच गए थे Sridevi से मिलने, जानें क्या हुआ था उसके बाद

मशहूर अदाकार श्रीदेवी (Sridevi) ने 80 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और बन गई हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार. ये वो दौर था जब श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग कुछ भी कर गुज़रने के लिए तैयार रहते थे....

हिंदी सिनेमा की पहली सुपरस्टार कहलाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) 80 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया करती थीं. बात उन दिनों की है जब श्रीदेवी साल 1983 में डायरेक्टर के. राघवेन्द्र राव की फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही थीं. ये वो दौर था जब श्रीदेवी फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ी नाम थीं. उनके करोड़ों फैंस में से एक फैन काफी मशहूर था और वो थे संजय दत्त (Sanjay Dutt).

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fan of sridevi mam (@fanofsridevi)


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब संजय दत्त को पता चला कि श्रीदेवी फिल्म 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही हैं तो उन्होंने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस से मिलने की ठान ली. उस वक्त तक संजय नशे की लत के आदी हो चुके थे. हालांकि, उनके दोस्तों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन संजय श्रीदेवी से मिलने की जिद करने लगे और नशे की हालत में ही श्रीदेवी से मिलने चले गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त फिल्म 'हिम्मतवाला' के सेट पर पहुंच गए और श्रीदेवी के बारे में पूछने लगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Fan of sridevi mam (@fanofsridevi)

वहां यूनिट के लोगों ने संजय से कहा कि आप थोड़ी देर बैठिए, श्रीदेवी आ जाएंगी तो मिल लेना, क्योंकि हर कोई जानता था कि संजय, सुनील दत्त के बेटे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त ने किसी की बात नहीं मानी और वो श्रीदेवी की वैनिटी वैन, के पास पहुंच गए और ज़ोर-ज़ोर से दरवाज़ा खटखटाने लगे और जबरदस्ती वैन में घुस गए. श्रीदेवी, संजय की हालत को देख कर डर गई थीं और चिल्लाने लगीं. वहां फिल्म यूनिट के लोग पहुंचे और किसी तरह संजय दत्त को समझा कर वैनिटी से बाहर निकाला.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanjay dutt Real FAN'S (@sanjay_dutt_)


इस किस्से के बाद श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ कभी काम ना करने का फैसला किया. उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आए जिसमें संजय के साथ काम करना था लेकिन श्रीदेवी कई सालों तक उन्हें रिजेक्ट करती रहीं. यहां तक कि फिल्म 'खुदा गवाह' में जब संजय दत्त को साइन किया गया तब भी श्रीदेवी के कहने पर संजय को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. हालांकि, दोनों ने बाद में फिल्म 'गुमराह' में काम किया था जो साल 1993 में रिलीज़ हुई थी.

यह भी पढ़ेंः

SRK और Salman Khan को लेकर जब Aamir Khan से पूछा गया सवाल, जानिए एक्टर ने क्या दिया जवाब

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
Bigg Boss 20: 'मैं किसी की सगी नहीं...', अमन को आम्रपाली का जवाब, आसिफ पर 'बैड टच' का आरोप!
बिग बॉस 20: अमन को आम्रपाली का मुंहतोड़ जवाब, आसिफ पर 'बैड टच' का आरोप!
सुपरहीरो बनेंगे आमिर खान? साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की संग ला रहे फिल्म
सुपरहीरो बनेंगे आमिर खान? साजिद नाडियाडवाला और आर बाल्की संग ला रहे फिल्म
अंबानी फैमिली का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन, फैमिली संग दिखे सैफ, सलमान भी पहुंचे, नीता अंबानी का लुक वायरल
अंबानी फैमिली का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन, फैमिली संग दिखे सैफ, सलमान भी पहुंचे

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget