एक्सप्लोरर

पहली बार ऐसे मिले अनुपम खेर से सुपरस्टार दिलीप कुमार जैसे कितनी पुरानी जान-पहचान हो

बॉलीवुड के सुपरस्टार दिलीप कुमार जिन्हें लोग ट्रेजेडी किंग के नाम से भी जानते हैं, उन्होंनें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों पर कई दशकों तक राज किया

बॉलीवुड के सुपरस्टार दिलीप कुमार जिन्हें लोग ट्रेजेडी किंग के नाम से भी जानते हैं, उन्होंनें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों पर कई दशकों तक राज किया. करोड़ों फैंस में उनका एक फैन ऐसा भी था जो घर से चोरी-छुपे उनकी फिल्में देखने पहुंच जाया करता था. उस फैन का नाम है अनुपम खेर. अनुपम, दिलीप कुमार के कितने बड़े फैन हैं इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया.

36 साल के अपने लंबे करियर में अनुपम खेर ने लगभग 515 फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई. अब बहुत जल्द उनका नाटक जिसका नाम है ‘कुछ भी हो सकता है’ जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने जा रहा है. इस नाटक का एक हिस्सा अनुपम खेर और सुपरस्टार दिलीप कुमार की पहली ‘मुठभेड़’ का किस्सा भी है.

इस इंटरव्यू में अनुपम ने उस किस्से के बारे में बताया और कहा- ‘दिलीप साहब से मेरी पहली मुलाकात बेहद दिलचस्प रही. मेरी फिल्म ‘सारांश’ की रिलीज से लगभग साल भर पहले की बात है. मेरे एक पत्रकार दोस्त है जिसका नाम है अली पीटर जॉन. उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा कि एक पार्टी है, तुम आ जाओ. पता चला कि दिलीप साहब भी पार्टी में आने वाले हैं तो ये जानकर मैं खुद को पार्टी में जाने से रोक नहीं पाया. उस पार्टी में मैंने दिलीप साहब को देखते ही नमस्ते किया ये देखकर उन्हें लगा कि मैं शायद उनका कोई पुराना जानने वाला हूं, उन्होंने बड़े प्यार से मेरा हाथ पकड़ा और जिसके बाद वो मेरे हाथ को 10-15 मिनट के लिए पकड़े ही रहे और लोगों को अपने पुराने जानकार के तौर पर मुझे मिलवाते रहे, उस वक्त मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं क्या कहूं कि कौन हूं मैं? पार्टी के बाद मैंने अपने हाथों को दो दिन तक न धोया ना मैं नहाया, क्योंकि मेरा हाथ दिलीप कुमार ने पकड़ा था.’

पहली बार ऐसे मिले अनुपम खेर से सुपरस्टार दिलीप कुमार जैसे कितनी पुरानी जान-पहचान हो

फिर अनुपम खेर की फिल्म ‘सारांश’ रिलीज हुई और हर तरफ उनकी अदाकारी की तारीफ होने लगी. इस फिल्म के बाद उन्हें सुभाष घई की फिल्म ‘कर्मा’ में काम करने का मौका मिला. दोनों ही फिल्मों में अनुपम के किरदार को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी खूब तारीफें मिली. इस फिल्म में उन्होंने दिलीप कुमार के साथ काम किया था.

इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ एक किस्सा अनुपम ने इस इंटरव्यू में बताया-‘ उस दिन मेरी सुबह सात बजे की शिफ्ट थी और मैं मेकअप के साथ तैयार था. दिलीप साहब लगभग 11 बजे सेट पर आए. उन्होंने सेट पर आते ही सुभाष जी से कहा कि- अरे भई कुछ चाय वाय मिलेकी?  मैं उन्हें अपने सामने देखकर बिल्कुल स्तब्ध रह गया था. मैं बस उन्हें देखे ही जा रहा था. ये देखकर सुभाष घई मुझे एक कोने में ले गए और कहने लगे, ये तुम क्या कर रहे हो. अगर ऐसा करोगे तो उनके साथ एक्टिंग कैसे करोगे? ये सुनकर मैंने कहा कि जब कैमरा चालू होगा तो उनके सामने अनुपम खेर नहीं बल्कि डॉक्टर डैंग होगा. आप इस बात से बेफिक्र हो जाओ.’

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खलीफा सोशल मीडिया रिव्यू: यूजर्स को पसंद नहीं आई पृथ्वीराज की फिल्म, दिए 2 स्टार
खलीफा सोशल मीडिया रिव्यू: यूजर्स को पसंद नहीं आई पृथ्वीराज की फिल्म, दिए 2 स्टार
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget