एक्सप्लोरर

Kim Kardashian ने खुद किया खुलासा, जानें कान्ये वेस्ट के साथ रिश्ते में किस वजह से आई दरार

सात साल की शादी के बाद सेलिब्रिटी जोड़ी किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं. इस कपल ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है. लेकिन ऐसी क्या वजह है कि दोनों ने रिश्ता खत्म करने की ठान ली है. दरअसल बता दें कि कान्ये के एक विवादित बयान के बाद से किम उनसे खफा हो गई थीं.

रैपर कान्ये वेस्ट की पत्नी और सोशलाइट किम कर्दाशियां ने हाल ही में तलाक के लिए अर्जी दायर की है. वहीं सूत्रों के मुताबिक,दोनों के बीच तनाव 2018 में शुरू हुआ  जब कान्ये ने विवादित बयान दिया था  कि गुलामी एक विकल्प है. एक सूत्र ने एक पब्लिकेशन को बताया है कि, "किम और कान्ये की शादी में टर्निंग प्वाइंट उस समय आया जब कान्ये ने कहा था कि ‘स्लेवरी एक च्वाइस है.’

इसके बाद दोनो के बीच एक अजीब सा तनाव आ गया. कान्ये की हास्यास्पद और अपमानजनक टिप्पणियों से किम को काफी धक्का लगा था.

कान्ये ने पर्सनल लाइफ की डिटेल्स मीडिया से की थी शेयर

दोनों के बीच चीजें सबसे ज्यादा खराब उस समय हुई जब कान्ये ने अपनी पर्सनल लाइफ की डिटेल्स मीडिया के साथ शेयर करना शुरू किया. सूत्र ने बताया कि, “जब कान्ये ने दुनिया को बताया था कि उन्होंने और किम ने नॉर्थ के (जुलाई 2020 में) एबॉर्शन की चर्चा की थी,  तो यह उनकी शादी का ब्रेकिंग पॉइंट था."

किम और कान्ये के चार बच्चे हैं. 

किम इस बात को लेकर चिंतित था कि नॉर्थ जब बड़ी होगी और वह ये सब पढ़ेगी तो वह क्या सोचेगी.  बता दें कि किम और कान्ये ने 2014 में धूमधाम से शादी की थी. इटली के फोर्ट डी बेल्वेडियर में इस कपल की वेडिंग हुई थी.किम और कान्ये के चार बच्चे हैं, नॉर्थ(7), सेंट (5), शिकागो (3), और एक साल का पसाम.

खबरों के मुताबिक कान्ये वेस्ट एक मानसिक बीमारी बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित है. जिसका असर किम के साथ उनके रिश्ते पर भी पड़ा है. कान्ये से शादी से पहले किम कर चुकी हैं दो और शादी

कान्ये वेस्ट की ये पहली शादी थी जबकि किम कर्दाशियां की ये तीसरी शादी थी. दरअसल किम ने उससे पहले म्यूजिक निर्माता डेमन थॉमस और पूर्व एनबीए खिलाड़ी क्रिस हम्फ्रीज से शादी की थी. किम ने पहली शादी साल 2000 में की थी. उस समय वह सिर्फ 19 साल की थीं. उन्होंने म्यूजिक निर्माता डेमन थॉमस से शादी की थी. लेकिन तीन साल बाद ही डेमन ने किम को तलाक दे दिया था. उस दौरान किम ने डेमन पर शारीरिक और भावनात्मक शोषण करने का आरोप लगाया था.साल 2011 में किम ने बास्केटबॉल खिलाड़ी क्रिस हम्फरीज से दूसरी शादी रचाई थी.शादी के 72 दिन बाद ही किम ने वैचारिक असामनता के आधार पर तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर दी थी. खबरें ये भी उड़ी थीं कि इनकी शादी कुछ और नहीं बल्कि एक पब्लिसिटी स्टंट था और केवल पैसे कमाने के लिए की गई थी.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी ज्वाइन किया ‘Pawri ho rahi hei’ ट्रेंड, देखें वीडियो

कौन हैं Bigg Boss 14 की विजेता Rubina Dilaik?, जानें क्यों थीं वह सबसे मजबूत कंटेस्टेंट

 
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां, क्या कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी?
गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां, क्या कंगना रनौत ने गुपचुप कर ली शादी?
रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज टली! खाली स्लॉट को लपकने की तैयारी में यश की 'टॉक्सिक'
रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज टली! खाली स्लॉट को लपकने की तैयारी में यश की 'टॉक्सिक'
परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, चुनावी हिंसा भड़काने का आरोप, बंगाल पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, चुनावी हिंसा भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज

वीडियोज

Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani
Sansani | Crime News:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत एक रहस्य बन गई है...!
“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बंद होने पर गुस्से में आईं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'आवाज...'
कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बंद होने पर गुस्से में आईं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'आवाज...'
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के लिए जेल से आएंगे बाहर
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के लिए जेल से आएंगे बाहर
अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान संग फिल्में कर चुका एक्टर निकला खूनी, सालों तक पहचान नहीं पाई पुलिस
अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान संग फिल्में कर चुका एक्टर निकला खूनी, सालों तक पहचान नहीं पाई पुलिस
“शोक मनाने का वक्त भी नहीं मिला”, पूर्व भारतीय स्टार ने सुनाई भावुक आपबीती
“शोक मनाने का वक्त भी नहीं मिला”, पूर्व भारतीय स्टार ने सुनाई भावुक आपबीती
Explained: 35 करोड़ साल पहले भारत के दलदल से निकले कॉकरोच! मल से साथियों को भेजते सिग्नल, इंसानों से कैसे शुरू हुई दुश्मनी?
35 करोड़ साल पहले भारत से निकले कॉकरोच! मल से भेजते सिग्नल, इंसानों से कैसे शुरू हुई दुश्मनी?
'अगर बकरीद में कुर्बानी होती है तो…', गाय पर सियासत के बीच नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा बयान
'अगर बकरीद में कुर्बानी होती है तो…', गाय पर सियासत के बीच नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा बयान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
कितने तापमान पर झुलस सकती है इंसान की स्किन, जानें हमारा शरीर कितने टेम्परेचर के लिए बना है?
कितने तापमान पर झुलस सकती है इंसान की स्किन, जानें हमारा शरीर कितने टेम्परेचर के लिए बना है?
Embed widget