एक्सप्लोरर

Oscar की रेस में शामिल हुई विद्या बालन की शार्ट फिल्म ‘नटखट’, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

कुछ फिल्में भले ही छोटी होती हैं लेकिन वो समाज को सोचने का एक नया नजरिया दे देती हैं. विद्या बालन की शार्ट फिल्म 'नटखट' भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है. इस फिल्म में मां और बेटे की कहानी को दर्शाया गया है. फिल्म काफी इंप्रेसिव है इसी वजह से ये ऑस्कर अवॉर्ड 2021 की दौड़ में भी शामिल हो गई है. इतना ही नहीं नटखट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड भी जीते हैं.

पिछला साल भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत तमाम उद्योंगे के लिए अच्छा न रहा हो लेकिन साल 2021 फिल्म इंडस्ट्री के लिए लकी साबित हो रहा है. बता दें कि एक्ट्रेस विद्या बालन की शार्ट फिल्म ‘नटखट’ ऑस्कर अवॉर्ड 2021 की रेस में आगे चल रही हैं. इस शॉर्ट फिल्म में बालन ने चाइल्ड आर्टिस्ट सानिका पटेल के साथ काम किया है. वह इस फिल्म की निर्माता  भी हैं.

विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

बता दें कि ‘नटखट’ का निर्देशन शान व्यास ने किया है, जो ‘मसान’ और ‘जुबान’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं रॉनी स्क्रूवाला इस फिल्म की सह-निर्माता हैं. ऑस्कर की दौड़ में फिल्म को शामिल किए जाने की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए  विद्या बालन ने लिखा है, "बहुत-बहुत एक्साइटेड हूं कि हमारी फिल्म #NATKHAT 2020 आस्कर की दौड़ में शामिल हो गई है. यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है.”

View this post on Instagram
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

नटखट 30 मिनट की शॉर्ट फिल्म है

एक अलग पोस्ट में, विद्या बालन ने शार्ट फिल्म ‘नटखट’ से एक स्निपेट शेयर किया है, जिसमें बेडटाइम स्टोरी के जरिए एक मां (विद्या) अपने बेटे (सानिका पटेल) को पितृसत्ता और जेंडर क्वालिटी के बारे में समझा रही है. ‘नटखट’ एक 30 मिनट की शॉर्ट फिल्म है. इस फिल्म के जरिए यह दर्शाया गया है कि घर वह है जहां हम उन मूल्यों को सीखते हैं जो हमें आकार देते हैं.

View this post on Instagram
 

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

 ‘नटखट ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बटोरी है ख्याति

‘नटखट’ पिछले साल रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म का प्रीमियर ट्रिबेका के वी आर वन: ए ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल और फिर पिछले साल ही इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न और लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में किया गया था. इस शॉर्ट फिल्म ने इंडियन फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट में जर्मन स्टार ऑफ इंडिया अवार्ड भी जीता था.

ये भी पढ़ें

मान्यता ने लौटाए संजय दत्त के गिफ्ट किए हुए 100 करोड़ के फ्लैट, ये हैं वजह

तापसी पन्नू ने किया कंगना रनौत पर पलटवार, उनके DNA को बताया जहरीला

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lock Upp 2: गौरव खन्ना संग शादी से पहले बाइसेक्सुअल थीं आकांक्षा चमोला, खुद किया खुलासा, बोली- मुझे लड़कियां पसंद हैं
लॉक अप 2: गौरव खन्ना संग शादी से पहले बाइसेक्सुअल थीं आकांक्षा चमोला, खुद किया खुलासा, बोली- मुझे लड़कियां पसंद हैं
TV Serial Spoilers: अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
LIVE: आमिर खान की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर मैरिज, घर में होगा फंक्शन
Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों में हैं गौरी स्प्रैट की दौलत, जानिए आमिर खान की होने वाली बीवी की नेटवर्थ
करोड़ों में हैं गौरी स्प्रैट की दौलत, जानिए आमिर खान की होने वाली बीवी की नेटवर्थ

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
मॉनसून की बेरुखी से पूरे बिहार के लोगों का हाल गर्मी से बेहाल, बढ़ते तापमान से किसान भी परेशान
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget