एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन को पहली बार में रिजेक्ट करने के बाद मनमोहन देसाई खुद उनके पास इस फिल्म के लिए गए

70 के दशक में जाने-माने डायरेक्टर मनमोहन देसाई की सुपरहिट फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' ने दर्शकों का दिल खूब जीती था

70 के दशक में जाने-माने डायरेक्टर मनमोहन देसाई की सुपरहिट फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' ने दर्शकों का दिल खूब जीती था. अमिताभ बच्चन, विनोंद खन्ना और ऋषि कपूर जैसे सितारों के अभिनय से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. इसी के चलते आज की इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको इसी फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताने वाले हैं.

amar

फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ साल 1975 में ही बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन इसे 1977 में रिलीज किया गया था. दरअसल, उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जो इमरजेंसी लगाई थी, उसकी वजह से फिल्मों की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था. इसीलिए ये फिल्म बनने के दो साल बाद रिलीज की गई थी. इस फिल्म में पहली बार मनमोहान देसाई और अमिताभ बच्चन साथ में काम कर रहे थे. जब पहली बार मनमोहन देसाई अमिताभ से पहली बार मिले थे उस वक्त अमिताभ ‘ जंजीर’ में काम कर रहे थे. लेकिन अमिताभ, मनमोहन देसाई को कुछ ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके. पहली मीटिंग खत्म हुई ही थी कि मनमोहन देसाई ने ताना मार दिया कि बेकार में मेरा वक्त खराब किया, ये लड़का कुछ खास नहीं. सलीम खान ने ही इस फिल्म के लिए भी अमिताभ की सिफारिश की थी और वो भी इस मीटिंग में शामिल थे, मनमोहन की बात सुनकर सलीन खान ने तब कहा कि -‘एक दिन तुम खुद इस आम से दिखने वाले लड़के को साइन करने जाओगे. फिर ‘जंजीर’ रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई, जिसके बाद मनमोहन देसाई अमिताभ के पास गए और फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ की कहानी सुनाई, तब ये कहानी उन्हें कुछ खास नहीं.

amitabh

अमिताभ के बाद मनमोहन देसाई ने ऋषि कपूर से फिल्म के लिए बात की मगर कहानी सुनने के बाद उन्होंने भी मना कर दिया था. इसी तरह विनोद खन्ना को भी अपना रोल ठीक नहीं लगा, लेकिन मनमोहन देसाई ने किसी तरह इस फिल्म के लिए अमिताभ, वनोद और ऋषि को साइन कर ही लिया. जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो विनोद खन्ना नाराज हो गए क्योंकि फिल्म में उनका रोल लंबा नहीं था. बड़ी मुश्किल से मनमोहन देसाई ने विनोद खन्ना को समझाया. फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने तीन भाईयों की इस फिल्म को बेहद प्यार दिया.

फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ की कहानी तीन भाइयों की है जो बचपन में ही एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं, फिर तीनों की परवरिश अलग- अलग मजहबों में होती है. इस फिल्म में असली हिंदुस्तान की झलक लोगों को देखने मिली. कई हफ्तों तक ये फिल्म एक ही शहर के अलग- अलग सिनेमाघरों में चलती रही थी. इतना ही नहीं अकेले मुंबई के नौ सिनेमाघरों में मनमोहन देसाई की इस फिल्म ने सिल्वर जुबली मनाई थी. लेकिन क्या आप जानते है कि एक वक्त ऐसा भी आ गया था कि मनमोहन देसाई इस फिल्म बंद करने वाले थे. वहीं जिस दिन फिल्म रिलीज हुई तो मनमोहन को तेज बुखार हो गया और उनका बुखार तब उतरा जब सिनेमाघरों के बाहर ‘अमर अकबर एंथोनी’ के नाम हाउसफुल के बोर्ड टंगने लगे.

Vinod जो मनमोहन देसाई अमिताभ को फिल्म में लेना नहीं चाहते थे उन्होंने ‘अमर अकबर एंथोनी’ की सक्सेस पार्टी में अमिताभ से कहा कि ‘अब तुम मुझे छोड़कर जाते हो तो कह नहीं सकता, मगर मैं तुम्हें छोड़कर कहीं नहीं जाने वाल.’ मनमोहन देसाई अपनी बात पर आखिर तक कायम भी रहे. ‘अमर अकबर एंथोनी’ के बाद उन्होंने ‘सुहाग’, ‘नसीब’, ‘कुली’ ‘देशप्रेमी’, ‘मर्द’ और ‘गंगा जमना सरस्वती’ जैसी फिल्में बनाई जिनमें अमिताभ बच्चन ही हीरो रहे.

फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ के सुपरहिट होने के पीछे अच्छे एक्टर्स के साथ-साथ इसके संगीत का भी बहुत बड़ा योगदान रहा. फिल्म में आनंद बक्शी के लिखे गीतों को लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने अपनी धुनों से सजाया और लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मुकेश और किशोर कुमार की आवाज के जादू ने इन गीतों को अमर बना दिया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss 20: 'तेरा टाइम आ गया...', रोहित शेट्टी ने काजी तौकीर को दिया काम, किया ये बड़ा वादा
काजी तौकीर की चमकी किस्मत, रोहित शेट्टी की रोमांटिक फिल्म में गूंजेगी आवाज
'रामायण' को लेकर जबरदस्त क्रेज, 10 दिन पहले हाउसफुल हुए शो, IMAX टिकटों की बिक्री में 400% उछाल
'रामायण' को लेकर जबरदस्त क्रेज, 10 दिन पहले हाउसफुल हुए शो, IMAX टिकटों की बिक्री में 400% उछाल
'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, ढाई बजे तक 382 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' रविवार को कर रही धमाका, ढाई बजे तक 382 करोड़ पार कलेक्शन
'द वन' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप? थिएटर में पूरा हुआ एक महीना
'द वन' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई या फ्लॉप? थिएटर में पूरा हुआ एक महीना

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget