एक्सप्लोरर

तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' के साथ आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में

फिल्म में तापसी ने लीड किरदार को निभाया है. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म में तापसी पन्नू और पवल गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में है.

अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ आज रिलीज हो रही है. ‘थप्पड़' में एक महिला के सफर का जिक्र है जो अपने पति द्वारा घरेलू हिंसा का शिकार होने के बाद अपने न्याय के लिए लड़ती है. फिल्म में तापसी ने लीड किरदार को निभाया है. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म में तापसी पन्नू और पवल गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में है.

थप्पड़ के अलावा 'ओ पुष्पा आई हेट टिअर्स', 'दूरदर्शन', 'गन्स ऑफ बनारस', 'रिज़वान', 'केअरलेस', 'कहता है ये दिल' और डब फिल्म 'द इनविजि़बल मैन' भी रिलीज होगी.

आज रिलीज हो रही फिल्मों में तापसी पन्नू की फिल्म ज्यादा बड़ी और चर्चित है. इस फिल्म को लेकर अन्य क्रिटीक्स ने क्या राय दी है. आइए जानते हैं.

मुंबई मिरर ने इस फिल्म को लेकर लिखा है कि वो समाज जो इस तरह की घटनाओं को ये कहकर खारिज कर देता है कि एक बार ही तो हुआ है, वो समाज जो गाल पर एक तेज़ थप्पड़ के लायक है, उसके लिए ये एक ज़रूरी और सीख देने वाली फिल्म है. इन्होंने फिल्म को पांच में से चार स्टार दिए हैं. कोइ मोइ डॉट कॉम ने फिल्म को चार सितारों से नवाज़ा है. इन्होंने लिखा है कि भले ही इस फिल्म का लेखन गंभीर रहा हो, बावजूद इसके ये ओवर ड्रैमैटिक होने की लाइन को पार नहीं करती. साथ ही इन्होंने ये भी लिखा है कि शानदार परफॉर्मेंस के कारण मुश्किल प्वाइंट भी आसानी से समझ आते हैं. इनके मुताबिक ये फिल्म हर पुरुष के लिए है, इसे उस महिला के लिए देखा जाना चाहिए जिसे आप प्यार करते हैं. हालांकि फिल्म 141 मिनट की है, जिसे कुछ लंबा बताया गया है.

टीओआई डॉट इंडिया टाइम्स ने लिखा है, "थप्पड़ हमारे समाज के उस पुराने विश्वास पर एक शांत सा तमाचा है जो मानता है, 'शादी में सब कुछ चलता है.' पर सच में, क्या ऐसा होना चाहिए? और ये वही है जिसपर हमें बात करने की शुरुआत करने की ज़रूरत है. अभी."

इस फिल्म में तापसी के अलावा और भी कई किरदार हैं, जो कई गंभीर मुद्दों को सामने लेकर आते हैं. ज्यादातर रिव्यू में इस बात को कहा गया है कि फिल्म सिर्फ घरेलू हिंसा के बारे में नहीं है, बल्कि ये उससे कहीं आगे है और कई मुद्दे सामने लेकर आती है.

फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. मुल्क और आर्टिकल 15 के बाद अनुभव तीसरी ऐसी कमर्शियल फिल्म लेकर आए हैं, जोकि समाज में मौजूद ज़रूरी मुद्दे को उठाती है. फिल्म में तापसी पन्नू, पावेल गुलाटी, कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आज़मी और दीया मिर्ज़ा जैसे कलाकार हैं, जो इसे कहीं भी कमज़ोर नहीं पड़ने देते.

यहां पढ़ें

इतने करोड़ व्यूज़ के साथ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रोमांटिक गाना

प्रोड्क्शन कंपनी ने कमल हासन पर मढ़ी हादसे की जिम्मेदारी, कहा- बराबर के जिम्मेदार हैं अभिनेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box Office: 'स्पाइडर मैन' की आंधी के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, चार दिन में वसूला 106% बजट
'स्पाइडर मैन' की आंधी के आगे इस तमिल फिल्म का कमाल, चार दिन में वसूला 106% बजट
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
'द ट्रेटर्स 2' में बढ़ा शक और ड्रामा, मल्लिका शेरावत-क्रिस्टल डिसूजा का रो-रोकर बुरा हाल
'द ट्रेटर्स 2' में बढ़ा शक और ड्रामा, मल्लिका शेरावत-क्रिस्टल डिसूजा का रो-रोकर बुरा हाल
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget