एक्सप्लोरर

The Family Man 2 की रिलीज डेट हुई स्थगित, मेकर्स ने बताया इसकी स्ट्रीमिंग का सही समय

'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन का इंतजार अब और लंबा हो गया है. मनोज बाजपेयी-स्टारर सीरीज जो 12 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, अब गर्मियों में रिलीज होगी. शुक्रवार को मेकर्स राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने डेट टलने की खबर दी, हालांकि अभी तक कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की गई है.

इस साल की मच अवेटेड वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' की स्ट्रीमिंग के समय का खुलासा हो चुका है. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं. ये सीरीज अब इस साल गर्मियों में रिलीज होगी, हालांकि इसे 12 फरवरी 2021 को रिलीज होना था. इसके मेकर्स राज एंड डीके ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है कि इस सीरीज को स्ट्रीम होने में वक्त लगेगा.

डायरेक्टर्स का कहना है कि 'द फैमिली मैन 2' भी पहले सीजन की तरह ही ब्लॉकबस्टर होगी. उन्होंने सीरीज के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने फैंस के लिए मैसेज लिखा,"हम जानते हैं कि आप बेसब्री से द फैमिली मैन के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हम आपके सबके प्यार का सच्चे दिल से आभार जताते हैं! हमारे पास आपके लिए एक अपडेट है. द फैमिली मैन सीजन 2 का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर इस साल की गर्मियों में होगा."

यहां देखिए मेकर्स का मैसेज-

View this post on Instagram
 

A post shared by Raj & DK (@rajanddk)

मेकर्स ने आगे लिखा,"आप लोगों को बेहतर एंटरटेनमेंट देने के लिए हम लोग काफी मेहनत से काम कर रहे हैं. और हम लोग जानते हैं कि ये आपको जरूर पसंद आएगा. हम आपके लिए इसे लाने का इंतजार नहीं कर सकते हैं." मेकर्स ने पिछले महीने की शुरुआत में इसका टीजर जारी करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया था. इस महीने इसका ट्रेलर लॉन्च होने वाला था, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

समांथा अक्किनेनी ने किया डिजिटल डेब्यू

'द फैमिली मैन 2' में मनोज बाजपेयी और प्रियामणि के अलावा इसमें समांथा अक्किनेनी भी दिखाई देंगी. इस सीरीज के जरिए समाथा अक्किनेनी ने डिजिटल डेब्यू किया है. वह इस सीरीज में रज्जी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. इनके अलावा, सीमा बिस्वास, सनी हिंदुजा, दर्शन कुमार, श्रेया धन्वंतरी, मिमे गुप्ता, और एन अलगमपेरुमल भी अहम किरदार में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें

चीन की अभिनेत्री Gao Liu को कॉस्मेटिक सर्जरी कराना पड़ा भारी, 61 हजार डॉलर का नुकसान हुआ

वेब सीरीज Mirzapur के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget