एक्सप्लोरर

वेब सीरीज Mirzapur के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अब इस तारीख को होगी सुनवाई

मिर्जापुर एक भारतीय एक्शन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है. इस वेब सीरीज की पटकथा करण अंशुमान ने पुनीत कृष्ण और विनीत कृष्ण के साथ मिलकर लिखी है. इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज मिर्जापुर के निर्माता और निर्देशक समेत कई लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. मिर्जापुर जिले की मनगढ़ंत कहानी बनाकर पेश करने के मामले पर जिले के मूल निवासी सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है.

मिर्जापुर वेब सीरीज में जनपद की धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को दर किनार कर जो दर्शाया गया है उससे जन मानस को आघात पहुंचा है. जिले को माफिआओं का शहर बनाकर दिखाया गया है. 18वीं शताब्दी में यह जिला दुनिया का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रहा है. जिले के पत्थर, पीतल बर्तन उद्योग को दर किनार कर असलहों का बाजार दिखाया गया है. जनपद वासियों को असभ्य और माफिया दर्शाने से जिले के लोगों के प्रति नजरिया बदलने से उनकी नौकरी और सामाजिक जीवन में असर पड़ा है. अब इस फिल्म के पार्ट थ्री की शूटिंग की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल होने के बाद उसी दिन संज्ञान लेकर नोटिस जारी किया है. सुनवाई के लिए आठ मार्च की तारीख तय की है.

कई धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. जिसमें आरोप है कि मिर्जापुर कस्बे को सीरीज में गलत ढंग से दिखाया गया है, जिससे धार्मिक आस्था को चोट पहुंचती है.

वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए, 504, 505 और 34 और आईटी कानून की धारा 67-ए के तहत मामला दर्ज किया गया था. सिधवानी और दूसरे निर्माता के वकीलों ने दलील दी है कि भले ही एफआईआर में लगाए गए सभी आरोपों को सही मान लिया जाए तो भी याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनता. ऐसा कोई आरोप नहीं है कि इस वेब सीरीज का निर्माण नागरिकों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से किया गया है.

ये भी पढ़ें- जब खराब एक्टिंग के चलते Abhishek Bachchan को एक महिला ने मार दिया था थप्पड़ इस नए शो में नज़र आएंगीं Sapna Choudhary, प्रोमो कर चुकी हैं शूट, जल्द दिखेगी पहली झलक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget