एक्सप्लोरर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पागलों की तरह अक्षरा के पीछे दौड़ेगा अभिमन्यु, फूट डालने आरोही चलेगी ये चाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: टीवी के सुपरहिट शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही अक्षरा और अभिमन्यु एक साल बाद एक-दूसरे से मिल पाएंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Updates: स्टार प्लस के अब तक के सबसे पसंदीदा और लंबे समय से छोटे परदे पर राज करने वाले सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नई कहानी चल रही है. इस बार शो में अक्षरा और अभिमन्यु की प्रेम कहानी दिखाई जा रही है जो एक-दूसरे से जुदा हो गए हैं. लेकिन एक साल बाद जल्द ही दोनों आमने-सामने होंगे. प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर इस शो में जल्द एक नया ट्विस्ट आने वाला है. अभिमन्यु को उसकी लव लाइफ अक्षरा की आवाज उसके करीब खींच ले आएगी. 

लेटेस्ट एपिसोड में होगा रोमांटिक कपल का मिलन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अब तक आपने देखा कि कैसे अक्षरा और अभिमन्यु एक-दूसरे के आस-पास होते हुए भी मिल नहीं पाते. बार-बार कोई न कोई ससमस्या आ जाती है और वो अलग हो जाते हैं. हालांकि अक्षरा तो अभि से मिलने को बहुत बेताब है. इधर अभि भी उससे गुस्सा जरूर है लेकिन उसे एक बार देखना जरूर चाहता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में इस रोमांटिक कपल का मिलन होगा. ये रिश्ता के नये ट्विस्ट में अक्षरा, डॉ कुणाल खेरा की गुलाम बनी हुई है. अभि की सर्जरी के लिए वह डॉक्टर कुणाल की डांट खाती रहती है. वह माया के इवेंट के लिए इंडिया आई हुई है लेकिन जाने से पहले एक बार अपने ससुराल वालों और पति से मिलना चाहती है. शो के लेटेस्ट प्रोमो में अक्षरा माया के लिए गाना गाएगी और अभि ये आवाज सुनकर अपनी अक्षू को पहचान लेगा. 

अक्षू की आवाज पहचान लेगा अभिमन्यु

आगे आप देखेंगे कि एक म्यूजिक इवेंट में गाना गा रही अक्षरा की आवाज रेडियो पर सुनाई जाती है. वहां से अभि गुजर रहा होता है तो वह उसकी आवाज पहचान लेता है और दोबारा उसके पीछे जाता है. अभि पागलों की तरह अक्षरा के पीछे दौड़ता है और जोर-जोर से उसका नाम पुकारता है. अक्षू भी अपने अभि की आवाज सुन लेती है. अब शो को लेकर माना जा रहा है कि जल्द ही अक्षरा और अभिमन्यु का आमना-सामना होगा. दूसरी ओर कायरव वीजा और टिकट लेकर भारत वापस आने का फैसला करता है. लेकिन तभी उसे वहां पुलिस मिल जाती है तो वह घबरा जाता है. कायरव इंडिया आना चाहता है ये बात मनीष गोयनका, महिमा को बताते हैं उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. वह कबसे कायरव के आने का इंतजार कर रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by abhira fandom❤ (@ye_rishta_kya_kehlata_haii)

वहीं, जिस वक्त महिमा, मनीष गोयनका से बात करती है उस वक्त आरोही उसके साथ रहती है. आरोही घर का भेदी बनकर गोयनका परिवार की सारी खबरें महिमा तक पहुंचा रही है. वह दोनों परिवारों में फूट डालने और अपना डॉक्टरी करियर शुरू करने कायरव के खिलाफ नई चाल चलेगी. अब देखना ये है कि आखिर अक्षरा और अभिमन्यु के मिलने के बाद आरोही का क्या रिएक्शन होगा?  

अपनी इस हरकत के लिए Rakhi Sawant ने बॉयफ्रेंड आदिल से मांगी माफी, सुनकर फैंस को लगा बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

वीडियोज

Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget