एक्सप्लोरर

'ये है मोहब्बतें' की रूही हुईं ग्रेजुएट, वीडियो शेयर कर लिखा- 'सपनों से हकीकत तक'

Ruhanika Dhawan Graduates: 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस रुहानिका शर्मा ने हाई स्कूल की डिग्री ले ली है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल कॉन्वोकेशन से कुछ वीडियो शेयर किए हैं.

Ruhanika Dhawan Graduation: टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में रूही का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलर हुईं रुहानिका धवन ने एक नया मुकाम अपने नाम कर लिया है. वे अपनी प्यारी सी शकल और दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुकी हैं. अब रुहानिका 17 साल की हो गई हैं और हाल ही में उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली है. 

रुहानिका धवन ने पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने इंडस्ट्री से 3 साल तक का ब्रेक लिया था. एक्ट्रेस ने इसी साल आईबी बोर्ड 12वीं क्लास में 91% मार्क्स हासिल किए हैं. यह खबर जैसे ही सामने आई, सभी हैरान रह गए कि एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ये पढ़ाई में भी इतनी आगे कैसे हैं?

कॉन्वोकेशन की वीडियो की शेयर
रुहानिका धवन के स्कूल में हाल ही में कॉन्वोकेशन सेरेमनी हुई थी, जिसमें उनके मम्मी-पापा भी पहुंते थे. इस दौरान वे बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे थे. रुहानिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कॉन्वोकेशन सेरेमनी के वीडियोज फैंस के साथ शेयर किए हैं. एक वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा-'ऑफिशियली 2025 क्लास से ग्रेजुएट, फ्यूचर ब्राइट है और पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्तों!'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad)


'आज की ग्रेजुएशन सेरेमनी एक बहुत ही...'
दूसरे वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- 'सपनों से हकीकत तक, आज की ग्रेजुएशन सेरेमनी एक बहुत ही मीनिंगफुल एक्सपीरियंस था, जो सालों की कड़ी मेहनत, डेवलपमेंट और यादगार पलों की जीती-जागती एंडिंग थी. उस मंच पर चलते हुए, मेरा मन उस स्कूल के लिए अपार कृतज्ञता से भर गया जिसने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की. मेरे असाधारण टीचर्स को, नए विचारों के लिए हमारे दिमाग को खोलने के लिए, आपके धैर्य के लिए, और आपकी इतने खुले दिल के साथ शेयर की गई नॉलेज के लिए धन्यवाद. आपने न सिर्फ हमें सब्जेक्ट सिखाए बल्कि बेशकीमती जिंदगी के सबक भी सिखाए जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad)


रुहानिका ने आखिर में लिखा- 'मेरे अद्भुत पेरेंट्स को शब्दों में शुक्रिया नहीं कहा जा सकता. आपका हौसला, आपकी दयालुता के अनगिनत काम और आपका अटूट सपोर्ट मेरे सफर का आधार रहा है, आपने मुझे दृढ़ता और बड़े सपने देखने के वैल्यू सिखाई. ये अचीवमेंट एक शेयर्ड अचीवमेंट है और मैं हर चीज के लिए हमेशा आभारी हूं. कृतज्ञता से इंस्पायर्ड नए रोमांच के लिए चीयर्स.'

'ये है मोहब्बतें' से मिली पहचान
रुहानिका ने सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी. इसके अलावा वो 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'गुलाम', 'कसम तेरे प्यार की' और 'कुंडली भाग्य' जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget