एक्सप्लोरर

Year Ender 2019: टेलीविजन जगत में साल के पांच विवाद जिसने सभी को किया हैरान

इस साल टेलीविजन जगत में कई बड़े विवाद सबके सामने आए और कई सुलझ भी गए. यहां हम 2019 के टॉप 5 टीवी विवादों की बात करेंगे जो ये साल समाप्त होने के बाद भी हमारी याद में बने रहेंगे.

Year Ender 2019: सिनेमा जगत में जब कंटेंट और फैन फॉलोइंग की बात आती है, तो टेलीविजन इंडस्ट्री बॉलीवुड से पीछे नहीं रहती है. बड़े परदे की तरह ही छोटे परदे पर मशहूर हो चुके कई कलाकारों का नाम विवादों में आते रहे हैं. को-स्टार्स के बीच झगड़े या कानूनी मामले हों या निर्माताओं और अभिनेताओं के बीच मतभेद, टीवी उद्योग कभी भी विवादों से कम नहीं रहा है. सीधे शब्दों में कहा जाए तो हमें स्क्रीन पर जितने ड्रामे देखने को मिलता हैं उतना ही ऑफ-स्क्रीन भी सामने आते रहे हैं. विवादों के लिहाज से देखा जाए तो 2019 कई सितारों के लिए मुश्किल भरा रहा है. जो अपने गलती के कारण बड़ी मुसीबत में फंस गए. इसी क्रम में कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे, तो वहीं श्वेता तिवारी के पति पर लगे घरेलू हिंसा मामले ने एक बड़ी हलचल पैदा कर दी थी. यहां हम भारतीय टेलीविजन जगत के टॉप 5 विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने सभी को हिला कर रख दिया था. 1- बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई इस साल का सबसे बड़ा विवादास्पद मुद्दा 'बिग बॉस' में देखने को मिल रहा है. 'दिल से दिल तक' में पति-पत्नी की भूमिका में दिखाए गए सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई को सभी जानते हैं. उनके कथित संबंध और ब्रेक-अप की खबरों ने दर्शकों को पहले ही सोच में डाल रखा है. वहीं 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में दोनों की लड़ाई ने सभी चौंका दिया है. बिग बॉस के घर में दोनों की लड़ाई होना अब आम बात हो गई है. हाल ही के एपिसोड में सिड और रश्मि ने शो के दौरान अपना सबसे बुरा पक्ष दिखाया. दोनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने एक दूसरे को गालियां तक दे डाली. एक दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं और एक दूसरे पर चाय भी फेंकी. हुई दोनों की लड़ाई काफी हद तक बढ़ गई है. जिसने दर्शकों को आश्चर्य में डाल दिया है. 2- जब दर्शकों ने की कौन बनेगा करोड़पति 11 पर प्रतिबंध लगाने की मांग 'कौन बनेगा करोड़पति 11' को मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया. यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे सफल शो में से एक था. 'कौन बनेगा करोड़पति 11' ने अपनी अनूठी अवधारणा और प्रेरणा के लिए टेलीविजन जगत में काफी सुर्खियां बटोरीं. लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब केबीसी के प्रशंसकों ने शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की और ट्विटर पर #BoycottKBC को ट्रेंड करना शुरू कर दिया. 6 नवंबर, 2019 को प्रसारित हो रहे शो के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में जो विकल्प दिए गए उस पर आहत होकर दर्शकों ने आपत्ती जताते हुए कौन बनेगा करोड़पति को ऑफ एयर करने की मांग की थी. 3- कपिल शर्मा शो से बर्खास्त हुए नवजोत सिंह सिद्धू इस साल फरवरी में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कई भारतीय सैनिकों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. इस आतंकी हमले से पूरे देश को गुस्से से भर दिया था. लेकिन पूर्व क्रिकेटर और राजनेता, नवजोत सिंह सिद्धू ने हमले के संबंध में कुछ बयान दिए जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई. नवजोत सिंह सिद्धू को अपने विरोधियों से ही नहीं, बल्कि आम आदमी से भी बहुत अधिक आपत्तियों का सामना करना पड़ा. नवजोत जो द कपिल शर्मा शो को जज कर रहे थे. उन्हें शो के मेकर्स ने पद छोड़ने के लिए कहना पड़ा था. अंत में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को ले लिया गया. 4- श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली पर दर्ज किया घरेलू हिंसा का मामला इस साल टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को अपने वैवाहिक जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. श्वेता तिवारी अपने निजी जीवन में काफी परेशानियों का सामना कर रही हैं. राजा चौधरी के साथ श्वेता तिवारी की पहली शादी के एक दुखद अंत देखने को मिला. जिसके बाद श्वेता ने खुशहाल जीवन जीने की उम्मीद में अभिनेता अभिनव कोहली के साथ शादी कर ली थी. लेकिन जल्द ही उन्हें यहां भी नाउम्मीदी ही हाथ लगी. अंत में इस शादी से भी तंग आकर श्वेता तिवारी को अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवानी पड़ी. श्वेता तिवारी के साथ उनकी बेटी ने भी मुंबई के समता नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. इस केस में आरोपी को 31 अगस्त 2019 तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. 5- #MeToo आरोपों के बाद इंडियन आइडल 11 से बाहर हुए थे अनु मलिक इस साल सिंगर और कंपोजर अनु मलिक पर कई महिलाओं ने #MeToo मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए. जिसके बाद अब अनु मलिक सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 11 से बाहर कर दिया गया. अनु मलिक पर #MeToo मूवमेंट के दौरान सोना मोहपात्रा और श्वेता पंडित सहित कई महिलाओं ने आरोप लगाए थे. जिसके बाद सोना महापात्रा ने शो में वापसी की थी. हालांकि 2019 में टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए काफी उतार चढ़ाव वाला रहा. वहीं आने वाले 2020 में हमें उम्मीद है कि टेलीविजन इंडस्ट्री में विवाद कम देखने को मिले. मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
TV Serial Spoilers: करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा
करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget