एक्सप्लोरर

इन टीवी कलाकरों के लिए क्यों खास है 'महिला दिवस'

हर इंसान की जिंदगी में महिलाओं की अहम भूमिका होती है. अपने जीवन में महिलाएं अलग-अलग भूमिकाओं को निभाती हैं. किभी वह मां होती हैं, कभी बहन, कभी दोस्त, कभी प्रेमिका तो कभी पत्नी. एक महिला अपने जीवन में बहुत जिम्मेदारियों को साथ लेकर चलती है. जिंदगी के हर मुकाम पर महिलाओं के इन अलग अलगर किरदारों के लिए उन्हें एक खास दिन के सम्मान से सम्मानित भी किया गया है. कल विश्व महिला दिवस है. इस खास दिन को टीवी के कलाकार कैसे अहमियत देते हैं आइए जानते हैं.

स्मिता बंसल (‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ में अम्मीउ) मेरे लिये, तो हर दिन ही महिला दिवस होता है, क्योंकि महिलाओं के लिये मैं केवल एक दिन मनाने पर भरोसा नहीं करती हूं, जो बेहद दमदार और सशक्तब हैं. हालांकि, किसी ना किसी रूप में यह सही भी है कि हम इस‍ दिन को मनाते हैं, क्योंकि कम से कम लोग इस बात पर ध्यान तो देते हैं कि महिलाएं क्या करती हैं और वे उन्हें शुक्रिया कहते हैं और उनका आभार व्यक्त‍ करते हैं. मेरे विचार से, महिला दिवस अपने आप में एक सशक्त दिन है, जिसमें यह संदेश दिया जाता है कि महिलाओं होने पर जश्न मनाने की जरूरत है.

महिलाएं इस समाज के स्तंभों में से एक हैं और लोगों को उन्हें नीचा दिखाना बंद कर देना चाहिए. साथ ही अक्सव यह देखा जाता है कि महिलाएं ही महिला की दुश्मन होती है; उन्हें इस बात की चिंता सताती रहती है कि दूसरी महिला क्या कर रही है. इसके बजाय कि महिलाओं को अपनी ताकत पहचाना शुरू कर देना चाहिए और इसके बाद हर कोई उन्हें सशक्त बनाने में मदद कर सकते हैं.

निया शर्मा (‘तेनाली रामा’ में शारदा) मैं अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान हूं और मुझे इस तरह से बड़ा किया गया है कि मैं बेटी होने के साथ-साथ उनका बेटा भी हूं. मेरे विचार से महिला और पुरुष समान होते हैं और इसलिये, केवल एक दिन महिलाओं के लिये नहीं मनाना चाहिये. मेरे हिसाब से हर दिन महिला दिवस होता है क्यों कि महिलाएं वाकई बहुत सशक्तय होती हैं. अपनी मां को देखकर मुझे यह बात महसूस होती है, जोकि बेहद सशक्त महिला हैं और उन्होंने हमारे लिए काफी कुछ किया है.

इसलिए, इस महिला दिवस पर मेरा हर किसी से यही कहना है कि महिलाओं का सम्मान शुरू कर देना चाहिए. उन्हें इस आधार पर जज नहीं करना चाहिये कि उन्हों ने क्या पहना है, उनका व्यवहार कैसा है या उनके शब्द कैसे हैं. इस बात के लिये उनकी प्रशंसा होनी चाहिये कि वो क्या हैं.

आशिता मुद्गल (‘भाखरवड़ी’ में गायत्री) मुझे लगता है कि महिला दिवस उन महिलाओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने का एक मौका होता है जिन्हें आप प्यार करते हैं या फिर जो आपकी जिंदगी में अहम भूमिका निभाती हैं. खासतौर से हमारी मां हमारे लिये और पूरे घर के लिये काफी कुछ करती हैं. उन्हें बेहद प्यार और सरहाना की जरूरत है. मैं हमेशा ही अपना महिला दिवस अपनी मां के साथ मनाती हूं. मैं और मेरी बहन उस दिन अपनी मां को पूरा आराम देने की कोशिश करते हैं, क्योंकि वह सारा दिन कुछ ना कुछ करती रहती हैं या फिर औरों के लिये कुछ ना कुछ करती रहती हैं.

इसलिये, इस महिला दिवस मैं सबसे यह गुजारिश करना चाहती हूं कि हर किसी को उनके जीवन में जो भी महिला है उनके लिये कुछ खास करना चाहिये, चाहे वह उनकी मां हों, बहन हों, दोस्त या फिर कोई और. उनके प्रति अपना सम्माल व्यक्त, करें और उन्हें यह अहसास करायें कि उनके जीवन में वे कितनी अहम भूमिका निभाती हैं.

शिवानी बाडोनी (‘बावले उतावले’ में फुंटी) एक महिला आपके जीवन में कितना प्यार, खुशहाली और आनंद लेकर आती है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है और यह जानकर अच्छा लगता है कि महिलाओं को सम्मान देने के लिये हमारे पास एक खास दिन है, जबकि हर दिन यह दिन मनाना चाहिये. मैं अपनी मां के बहुत करीब हूं और उनके इस दिन को मैं उनके साथ फिल्म देखाकर और लंच पर जाकर, उनके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताकर मनाती हूं. हालांकि, इस बार मैं मुंबई में हूं और वह देहरादून में हैं, मैं उन्हें बहुत मिस करूंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget