एक्सप्लोरर

'अग्निफेरा' की दबंग दुल्हनों संग दूल्हा पहुंचा लखनऊ

लखनऊ: एंटरटेन्मेंट चैनल 'एंड टीवी' पर शुरू हुए नए सीरियल 'अग्निफेरा' के लीड रोल दो दबंग दुल्हनें और दोनों के बीच फंसा युवक, तीनों नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे. कलाकारों की यह तिकड़ी अपने शो को प्रमोट करने शुक्रवार को नवाबों के शहर लखनऊ पहुंची.

'अग्निफेरा' के ये कलाकार टुंडे कबाब खाने का मंसूबा लेकर आए थे, लेकिन यूपी की कमान एक योगी के हाथ में चले जाने के बाद यहां कबाब की दुकानें बंद मिलीं जिससे तीनों मायूस हो गए.

बिहार की बैकग्राउंड पर बने इस विचित्र फैमिली ड्रामा में अपारंपरिक प्रकार की दो दुल्हनें और एक बेचारा दुल्हा, एक अजीब-सी दुविधा में फंस जाता है. अंकित गेरा, युक्ति कपूर और सिमरन कौर इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं.

अंकित ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "अग्निफेरा की सोच बहुत अनूठी है. यह अलग तरह का फैमिली ड्रामा है. मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को हमारा काम पसंद आएगा." उन्होंने कहा, "एक-दो शूट के लिए मैं लखनऊ आया था और हर बार मुझे नया और सुखद अनुभव मिला. मैं यहां के प्रसिद्ध कबाब चखने और साथ ही अपने लिए कुछ शॉपिंग करने की सोच रहा हूं."

रागिनी का किरदार निभा रहीं युक्ति कपूर ने कहा, "मैं रागिनी का किरदार निभा रही हूं. इस बहादुर लड़की ने मुझे निजी तौर पर प्रभावित किया है. मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों का दिल जीत लेगी."

वहीं, सिमरन कौर ने कहा, "सृष्टि जैसा सशक्त किरदार निभाकर मैं बेहद खुश हूं. 'अग्निफेरा' मेरा डेब्यू शो है. सृष्टि में पारंपरिक मूल्यों और सिद्धांतों का सटीक मेल है." उन्होंने कहा, "युक्ति और मैं दोनों इससे पहले कभी लखनऊ नहीं आई थीं, इसलिए शहर देखने और यहां के लोगों से मिलने के लिए हम बहुत उत्सुक हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget