एक्सप्लोरर

'तूने खराब काम किया...तेरी दूसरी टांग भी तोड़ दूंगा', महाभारत के शकुनि मामा को मिली थी ऐसी धमकी

BR Chopra Mahabharat: महाभारत में शकूनी का रोल प्ले करने वाले गूफी पेंटल को एक बार दूसरी टांग तोड़ने की धमकी मिल गई थी. एक्टर ने ये दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए इसकी कहानी बताई थी.

BR Chopra Mahabharat: बीआर चोपड़ा की महाभारत हर व्यक्ति को याद है. इस सीरियल की पॉपुलैरिटी घर-घर में थी. शो के सभी स्टार्स ने इस तरह अपने रोल निभाए थे कि भगवान कृष्ण का रोल प्ले करने वाले नितीश भारद्वाज की सभी पूजा करने लगे तो वहीं शकुनि का रोल निभाने वाले गूफी पेंटल से नफरत. एक बार तो कुछ ऐसा हुआ कि शो के चलते गूफी को धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई और उसमें अगले एपिसोड तक युद्ध बंद न होने पर उनकी दूसरी टांग भी तोड़ देने की बात की गई.

जब गुफी को मिली दूसरी टांग भी तोड़ देने की धमकी
गुफी ने एक दफा इस सीरियल से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया था. इसमें उन्होंने बताया था कि मुझे शो की शूटिंग के दौरान हजारों चिट्ठियां आती थीं. शो में मेरा किरदार शकुनि का था जो लंगड़ा कर चलता था. एक बार एक सज्जन ने मुझे चिट्ठी भेजी जिसमें उन्होंने लिखा, 'ओए शकुनि, तूने बड़ा खराब काम किया. पांडवों और कौरवों के बीच फूट डाली. जुआ करवाया, द्रौपदी का चीरहरण भी करवाया. यहां तक कि हमारे श्रीकृष्ण भगवान की बात भी नहीं मानी और युद्ध करवा दिया. अगर अगले एपिसोड तक युद्ध बंद नहीं हुआ तो तेरी दूसरी टांग भी तोड़ दूंगा.'

शो के कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर भी थे गुफी
शायद आपको ना पति हो कि गूफी पेंटल ने न सिर्फ महाभारत में शकुनि का किरदार निभाया, बल्कि साथ ही शो के लिए कास्टिंग डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर का काम भी किया था. गूफी का मानना था कि महाभारत से पहले टीवी पर रामायण को लोग काफी पसंद करते थे ऐसे में नए धार्मिक कार्यक्रम को जनता के दिलों तक ले जाना आसान नहीं था, लेकिन ये सीरियल टीवी पर आने के एक सप्ताह बाद ही काफी लोकप्रिय हो गया और बाद में इसने तरक्की के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

यह भी पढ़ें: Mahabharat: बीआर चोपड़ा की महाभारत में लग गए थे करोड़ों, ये ना होता तो द्रौपदी के रोल में नजर आतीं जूही चावला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
अनु के हाथ लगा राजनंदिनी का मंगलसूत्र, वसुधा को गुरुजी देंगे चौंकाने वाला समाधान
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
'कौन बनेगा करोड़पति' में आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पूछा मजेदार सवाल, बिग बी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget