टीवी अभिनेत्री सनाया ईरानी के नाक से निकला 'खून', डायरेक्टर को बताया 'जिम्मेदार'

टीवी अभिनेत्री सनाया ईरानी ने इस तस्वीर और वीडियो को बीती रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर किया था. इस वीडियो में सनाया खून से लथफत हालत में दिखाई दे रही हैं. कोई उनसे पूछता कि उनका ये हाल कैसे हुआ, मगर इससे पहले सनाया वीडियो में खुद बताती हैं कि उनकी इस हालत के जिम्मेदार उनके डायरेक्टर सिद्धांत सचदेवा हैं.
इससे पहले आप इस यकीन पर पहुंचे की सनाया चेहरे पर लगे 'खून' वाकई उन्हें तकलीफ दे रहे हैं... तो आपको बता दें कि सनाया की ये वीडियो उनके आने वाले वेब सीरीज के शूट की है जहां वह एक सीक्वेंस के लिए ऐसे गेटअप में हैं.
सनाया ईरानी को आखिरी बार स्टार प्लस के डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में पति मोहित सहगल के साथ देखा गया था. अभिनेत्री एक छोटे अंतराल के बाद, वेब सीरीज के साथ वापसी करने जा रही हैं.

विक्रम भट्ट ने अपने नए वेब सीरीज की लीडिंग लेटी की तस्वीरों खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है था. सनाया ईरानी, विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'ज़िदाबाद' में लीड रोल निभा रही हैं. सनाया के साथ इस वेब सीरीज में साना खान, अनिरुद्ध दवे और पंकज धीर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं.
Source: IOCL


























