एक्सप्लोरर

17 साल तक इस दर्द से गुजरी हैं उर्फी जावेद, पिता के टॉर्चर का खुलासा करते हुए रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

Uorfi Javed Life: उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. उर्फी जावेद ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह उनके पिता ने उन्हें 2 सालों तक लगातार टॉर्चर किया था.

Urfi Javed On Her Father: उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस से आए दिन लोगों को हैरान करती रहती हैं. जहां कुछ लोगों को उर्फी का अजीबोगरीब फैशन सेंस पसंद आता है, वहीं कई बार वो अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए ट्रोल भी हो जाती हैं. हालांकि इन सब ट्रोलिंग का असर उर्फी जावेद पर बिलकुल नहीं पड़ता. उर्फी जावेद की छवि आज भले ही एक बिंदास लड़की की हो, लेकिन एक समय में उन्होंने काफी दर्द को झेला है. 

पिता ने किया उर्फी को टॉर्चर 
उर्फी जावेद एक टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्हें बिग बॉस ओटीटी में भाग लेकर खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. कुछ समय पहले उर्फी ने सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में कई खुलासे किए थे. इस दौरान उन्होंने अपने पिता के बारे में जो बात बताई थी, उसे सुन सभी हैरान रह गए थे. उर्फी ने बताया था कि उनके पिता ने उन्हें दो सालों तक लगातार मानसिक और शारीरिक तौर पर खूब प्रताड़ित किया था. उर्फी ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि जब वे 11वीं क्लास में थीं, तब उनकी एक फोटो किसी ने एडल्ट साइट पर डाल दी थी. इस घटना के बाद उन्हें खुद के घरवालों का भी सपोर्ट नहीं मिला था.'' 

'नाम तक नहीं था याद'
उर्फी ने कहा कि, "जब यह हुआ तो मेरे लिए बहुत टफ समय था, क्योंकि मुझे मेरी फैमिली का कोई सपोर्ट नहीं था. उन्होंने मुझे ही ब्लेम किया. मुझे पोर्न स्टार तक कहा गया. मेरे पिता ने मुझे 2 साल तक फिजिकली और मेंटली टॉर्चर किया. मुझे मेरा नाम तक याद नहीं था. लोग इतनी गंदी-गंदी गालियां देकर बुलाते थे. मुझे कुछ बोलने की आजादी नहीं थी. मुझे 17 सालों तक यही बताया गया था कि लड़कियां बोल नहीं सकतीं. जो मर्द कहेगा वही सही है. मुझे नहीं पता था कि मेरी कोई आवाज भी है. जब मैंने अपना घर छोड़ा तो मुझे सर्वाइव करने में काफी टाइम लगा. लेकिन धीरे-धीरे सब हो गया". इसके बाद उर्फी भावुक हो जाती हैं और कहती हैं, "जिन हालातों से मैं गुजरी हूं, भगवान न करे किसी भी लड़की को उन हालतों से गुजरना पड़े". 

ये भी पढ़ें: 

Bigg Boss 16: 'बाप नहीं बन पाया', अर्चना गौतम के इस ताने पर छलका विकास मानकतला का दर्द, बोले - इससे बेहद तकलीफ हुई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget