एक्सप्लोरर

Sushant Singh Death Anniversary: टीवी के सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को कैसे याद किया? जानिए किसने क्या कहा है

TV Celebs On Sushant Singh Rajput Death Anniversary: आइए आपको बताते हैं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर टीवी सितारों ने क्या कहा है.

TV Celebs On Sushant Singh Rajput Death Anniversary: 14 जून 2020 को वह दिन था, जब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. आज उनके निधन को पूरे 2 साल हो गए हैं और परिवार से लेकर सेलेब्स व फैंस तक, उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी और छोटे पर्दे पर उनके कई दोस्त हैं, जो उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें याद करके भावुक हुए. आइए आपको बताते हैं कौन से टीवी स्टार्स ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए क्या कहा है.

अली गोनी

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनकी एक अनदेखी फोटो शेयर की है. तस्वीर के साथ उन्होंने दिवंगत अभिनेता के फिल्म ‘छिछोरे’ का गाना ‘तुम्हारी तस्वीर के सहारे’ लगाया है और एक टूटे हुए दिल की इमोजी के साथ अपने दुख को जाहिर किया है.


Sushant Singh Death Anniversary: टीवी के सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को कैसे याद किया? जानिए किसने क्या कहा है

कंवर ढिल्लों

‘पंड्या स्टोर’ फेम कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के फोटो फ्रेम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “टैलेंट के पावरहाउस को इस दुनिया से गए हुए 2 साल हो गए.”


Sushant Singh Death Anniversary: टीवी के सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को कैसे याद किया? जानिए किसने क्या कहा है

मिष्ठी त्यागी

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनकी ‘पवित्र रिश्ता’ की को-स्टार मिष्ठी त्यागी (Mishthi Tyagi) ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने सुशांत और उनसे जुड़ी खास चीजों से बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाले नोट में लिखा, “डियर सुशांत, अब 2 साल हो गए हैं और मैंने कभी आपकी तस्वीर पोस्ट नहीं की, कभी आपके बारे में कुछ नहीं लिखा, मैंने कभी अपनी फीलिंग्स जाहिर नहीं की, लेकिन अब मैंने इस तथ्य को स्वीकार कर लिया है कि, आप अब नहीं हैं. इसलिए आज मैं आपको यह लेटर लिख रही हूं. मैं आपको बस इतना बताना चाहती थी कि, मैं आपको याद करती हूं. दुनिया आज आपको याद कर रही है, लेकिन मैं आपको कल याद कर रही थी, क्योंकि 13 जून 2020 को आप जिंदा थे.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mishthi tyagi 🇮🇳 (@mishthi_tyagi)

इसके आगे उन्होंने लिखा, “आपका मेरा म्यूजिक लिस्ट कंट्रोल करना, मुझे पसंद था. मैं जानती हूं कि, आप हमेशा हमारे साथ हैं. लेकिन एक चीज है, जो मुझे हमेशा दुख देती है कि, मैं आपसे मिल नहीं पाई. मैं आपको देखना चाहती थी. ये बात आप भी जानते होंगे, लेकिन शायद यह ऐसा लिखा गया था. बात करने और साझा करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मैं अगली मुलाकात तक इंतजार करूंगी. मुझे पता है कि, आप अभी यह लेटर पढ़ रहे हैं. मैं अभी आपके लिए प्रार्थना करती हूं और मैं जानती हूं कि, आप जहां भी होंगे खुश होंगे. अपना ख्याल रखें और जुड़े रहें.”

यह भी पढ़ें

Entertainment News Live: कार्तिक आर्यन ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोले- सितारे कहीं भी हों, हमेशा चमकते हैं

Sushant Death Anniversary: पहले को-स्टार सुशांत की याद में Sara Ali Khan ने लिखा पैगाम, एक्टर से जुड़ी यादों को किया ताज़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget