एक्सप्लोरर

17 साल की उम्र में ये एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां, कैसे किया इंडस्ट्री में गुजारा, स्टार ने खुद किया खुलासा

Urvashi Dholakia Struggle Story: संघर्ष हर किसी को करना पड़ता है लेकिन कुछ लोग इसमें टूट भी जाते हैं. ऐसा ही हाल इस टीवी एक्ट्रेस का भी हुआ जिनके ऊपर 17 की उम्र में दो बच्चों की जिम्मेदारी आ गई थी.

Urvashi Dholakia Struggle Story: फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लगभग हर किसी की अपनी कहानी होती है. किसी को आर्थिक संघर्ष करना पड़ता है तो किसी की पर्सनल लाइफ शुरू से डिस्टर्ब रहती है. कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोकलिया ने भी अपने जीवन के कुछ किस्से सुनाए थे. उन्होंने बताया था कि कम उम्र में उन्हें किस तरह से इंडस्ट्री में सर्वाइव करना पड़ा था.

एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने बताया था कि कम उम्र में मां बनने के बाद उनके ऊपर दो बच्चों की जिम्मेदारी थी. काम करना उनकी मजबूरी बनी लेकिन जब लोग उन्हें पहचानने लगे तो और बच्चे बड़े हुए तो सब ठीक हो गया.

उर्वशी रतौला के तलाक के बाद का संघर्ष

सिद्धार्थ कनन के टॉक शो में उर्वशी ढोलकिया ने अपने जीवन के कुछ ऐसे अनसुने किस्से सुनाए थे जिन्हें सुनकर फैंस हैरान हो सकते हैं. सिद्धार्थ कनन ने उर्वशी से पूछा, 'कितने साल की उम्र में आपकी शादी हुई?' इसपर उर्वशी ने 16 साल की उम्र कहा. फिर सिद्धार्थ कनन ने पूछा, 'किसी के साथ आप प्यार में पड़ी थीं या घरवालों ने अरेंज कराई थी?' इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 'ना ना अरेंज तो बिल्कुल नहीं था. ये लव मैरिज थी और उन्हें मैं पिछले 1 साल से जानती थी. उस समय 1 साल में ही अंडरस्टैंडिंग बैठ जाती थी, मैं आज से 26-27 साल पहले की बात कर रही हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

फिर सिद्धार्थ ने कहा कि अच्छा 16 में शादी कर ली थी तो उर्वशी ने कहा कि हां और 17 में बच्चे हो गए थे. सिद्धार्थ ने हैरान होकर कहा कि 17 की उम्र में दो बच्चों की जिम्मेदारी होना बड़ी बात है. उर्वशी ने कहा, '17 साल की उम्र मैं 2 बच्चों की मां बन चुकी थी और 18 की उम्र में मेरा तलाक हो गया था.'

उर्वशी ने आगे कहा, 'उस समय बहुत मुश्किल होती थी मेरे पापा-मां ने बहुत साथ दिया लेकिन बच्चों की परवरिश के लिए मुझे काम तो करना ही था. इसलिए शुरुआत में जो काम मिलता था वो कर लेती थी.' उर्वशी ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, 'जब कोई नया-नया इंडस्ट्री में आता है तो परेशानी तो होती ही है लेकिन मेरी मजबूरी थी तो मैं काम करती गई जो रोल मिलते थे एक्सेप्ट कर लेती थी. लड़की होने के नाते परेशानियां तो बहुत हुईं लेकिन क्या करती मजबूरी भी थी तो करना पड़ता था.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

बता दें, उर्वशी ढोलकिया ने 'कभी सौतन कभी सहेली' से लोकप्रियता मिली थी.  उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' में कमोलिका का रोल बेहतरीन निभाया था. इसके अलावा उन्होंने 'चंद्रकांता', 'नागिन 6', ' देख भाई देख' और 'मेहंदी तेरे नाम की' जैसे सुपरहिट शोज किए हैं.

यह भी पढ़ें: इन बॉलीवुड गानों के बिना अधूरी है होली की मस्ती, अमिताभ-शाहरुख के गानों की बनाएं प्लेलिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget