एक्सप्लोरर

गठिया जैसी भयानक बीमारी से जूझ रही हैं Sambhavna Seth, कैमरे के सामने बताते हुए रो पड़ीं एक्ट्रेस

Sambhavna Seth Video: कई बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस संभावना ने कहा- जो लोग मुझे वजन बढ़ने के ताने देते हैं उन्हें क्या पता कि हम किस तरह की परेशानी झेल रहे होते हैं.

Sambhavna Seth Suffering from Arthritis: टीवी की फेमस अभिनेत्री और 'बिग बॉस सीजन 2' का हिस्सा रहीं कंटेस्टेंट संभावना सेठ (Sambhavna Seth) को गठिया हो गया है. एक्ट्रेस ने खुद कैमरे के सामने आकर इस बीमारी का खुलासा किया है. उन्होंने अपनी हेल्थ परेशानियां बताते हुए ट्रोल को भी करारा जवाब दिया है. दरअसल सोशल मीडिया पर लोग संभावना को बढ़ते वजन के लिए ट्रोल करते रहे हैं. अभिनेत्री अपना दर्द बयां करते हुए कैमरे पर ही रो पड़ीं. संभावना ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये इमोशनल वीडियो शेयर किया है. फैंस उनको हिम्मत रखने और बेहतर इलाज करवाने की सलाह दे रहे हैं.  

संभावना ने बताया कि, वह इन दिनों एक खतराक बीमारी से जूझ रही हैं, जिसे गठिया यानी आर्थराइटिस (Arthritis) नाम से जाना जाता है. संभावना ने एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. वीडियो में संभावना इमोशनल हो गईं और IVF प्रोसीजर से लेकर गठिया तक पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया है कि इस बीमारी की वजह से उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही है. उनके हाथ-पैरों में हमेशा सूजन, दर्द, अकड़न और जकड़न रहती है. अपनी बीमारियों के बारे में बताते हुए संभावना कैमरे के सामने ही रो पड़ीं. 

इतना ही नहीं, वो ठंड में नहीं रह सकती हैं. उन्हें ठीक रहने के लिए हमेशा हल्के गर्म तापमान की जरूरत होती है. संभावना ने बताया कि उन्हें कई साल पहले रूमेटाइड अर्थराइटिस था जोकि समय के साथ दवाओं से ठीक हो गया था. लेकिन एक बार फिर उन्हें इसके लक्षण महसूस होने लगे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

कई बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस ने अपनी हर हेल्थ इशू पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि, मुझे कोई न कोई परेशानी लगी रहती है. एक चीज ठीक होती है तो दूसरी आ जाती है. मैं अपने पति अविनाश के लिए भी बुरा महसूस करती हूं जिन्हें ये सब झेलना पड़ रहा है. मेरे हमेशा बीमार रहने की वजह से उन्हें भी काफी कुछ झेलना पड़ा है. संभावना ने यह भी बताया कि, गठिया की समस्या उन्हें बच्चा पैदा की करने की कोशिश में करवाए गए IVF प्रोसीजर की वजह से शुरू हुई है. उन्होंने कई बार बच्चा कंसीव करने के लिए IVF करवाया था लेकिन वह फेल रहा. वीडियो खत्म करते हुए संभावना कहती हैं कि उन्हें हिम्मत रखनी है और इस सब से लड़ना तो पड़ेगा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

एक्टर-राइटर अविनाश द्विवेदी की पत्नी संभावना सेठ मां बनने की कोशिश में जुटी हैं. एक्ट्रेस कई बार IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) की प्रक्रिया से गुजर चुकी हैं. लेकिन फिर भी मां नहीं बन पाईं. आईवीएफ के नाकामयाब होने की वजह से संभावना को हार्मोनल प्रॉब्लम हुई, साथ ही उनका वजन भी बढ़ गया. अभिनेत्री ने वीडियो में कहा जो लोग मुझे वजन बढ़ने के ताने देते हैं उन्हें क्या पता कि हम किस तरह की परेशानी झेल रहे होते हैं. संभावना ने यह भी बताया कि उन्हें PCOS यानी अनियमित पीरियड की समस्या भी रही है.  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट
TV Serial Spoilers: 'अनुपमा' में प्रांशी की हालत गंभीर, एक साल के लिए वसुधा छोड़ देगी देव का घर
'अनुपमा' में प्रांशी की हालत गंभीर, एक साल के लिए वसुधा छोड़ देगी देव का घर

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget