एक्सप्लोरर

'गवाह है चांद तारे' पर बेटे का प्यारा अंदाज देख इमोशनल हुईं माही विज, कहा- 'मेरा बेटा है सबसे बेस्ट'

टीवी एक्ट्रेस माही विज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं हाल ही में उन्होनें एक वीडियो पोस्ट किया, इस वीडियो में उनका गोद लिया बेटा राजवीर नजर आ रहा है. जिसने हर किसी का दिल जीत लिया.

टीवी एक्ट्रेस माही विज अपनी पारिवारिक जिंदगी और बच्चों के साथ बिताए पलों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. जय भानुशाली की पत्नी और एक प्यारी मां के तौर पर उन्होंने फैन्स के दिलों में खास जगह बनाई है.

सोशल मीडिया पर भी माही काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फैमिली से जुड़े खास लम्हे शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, इस वीडियो में उनका गोद लिया बेटा राजवीर नजर आ रहा है. जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. 

वीडियो शेयर कर हुई भावुक

माही विज ने हाल ही में सोशल मीडीया पर एक वीडियो शेयर किया, वीडियो में राजवीर 'दामिनी' के मशहूर गाने 'गवाह है चांद तारे' को लिप सिंक करता हुआ नजर आता है. इस दौरान वह बड़े ही प्यारे एक्सप्रेशंस देता है, जो हर किसी का दिल जीत रहे हैं. माही विज बेटे की इस अदा को देख भावुक हो गईं और उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन लिखा, राजवीर की खूबियों का जिक्र करते हुए बताया कि वह क्यों उन्हें सबसे बेस्ट लगता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

मां का बेटे के लिए प्यार

माही ने भावुक होते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा, ''मेरा बेटा वाकई सबसे बेस्ट है... सिर्फ इसलिए नहीं कि वो मेरा है, बल्कि इसलिए भी कि उसके दिल में इतनी समझदारी, प्यार और अपनापन है. छोटी-छोटी बातों पर उसका ध्यान, दूसरों के लिए उसकी चिंता और हमेशा मदद करने का उसका स्वभाव मुझे हर दिन उस पर और गर्व कराता है. उसे इतना संवेदनशील और दरियादिल इंसान बनते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है. वो मेरी ताकत है, मेरी मुस्कान है और मेरी सबसे बड़ी दुआओं का फल है.''

फैंस का प्यार

वीडियो और कैप्शन दोनों ही फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं, और लोग कमेंट्स में माही और राजवीर के इस खूबसूरत रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं.

फिल्म 'दामिनी'

इस वीडियो में राजवीर जिस गाने पर लिप सिंक करता नजर आ रहा है, वह गाना 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दामिनी' का मशहूर गाना है. इस गाने को बॉलीवुड के दो दिग्गज सिंगर्स कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया है. इसके बोल समीर ने लिखे थे और संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने दिया है. वहीं, इस गाने को ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्री पर फिल्माया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget