एक्सप्लोरर

बिन शादी मां बनने का प्लान कर रही हैं ये टीवी एक्ट्रेस, कहा- बच्चे के लिए हसबैंड पर डिपेंड रहना जरुरी नहीं

टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता इन दिनों अपनी क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘पर्सनल ट्रेनर’ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो फ्यूचर में बच्चा गोद ले सकती है.

 ‘उतरन’ जैसे टीवी शो में काम कर मशहूर हुईं अभिनेत्री टीना दत्ता ने बताया कि भविष्य में 'सिंगल मदर' बनने के बारे में उन्होंने अपने विकल्प खुले रखे हैं.

समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने 'सिंगल मदरहुड' के लिए विशेष रूप से योजना नहीं बनाई है, लेकिन वह गोद लेने या सरोगेसी के जरिए इस बारे में सोच सकती हैं.

टीना ने कहा, "मुझे लगता है कि जब समय आएगा तो मैं एक अच्छी मां बनूंगी. हालांकि, मैंने सिंगल मदर बनने की विशेष रूप से योजना नहीं बनाई है, लेकिन मैं इस विचार के लिए खुली हूं, चाहे गोद लेकर या सरोगेसी के जरिए."


बिन शादी मां बनने का प्लान कर रही हैं ये टीवी एक्ट्रेस, कहा- बच्चे के लिए हसबैंड पर डिपेंड रहना जरुरी नहीं

अभिनेत्री ने सिंगल मदरहुड को अपनाने वाली महिलाओं की सराहना भी की. उन्होंने कहा, "मैं सुष्मिता सेन जैसी महिलाओं की प्रशंसा करती हूं, जिन्होंने दो खूबसूरत बेटियों को गोद लिया. मेरे माता-पिता एक छोटे शहर से हैं और हमारा बैकग्राउंड बंगाली है. इसके बावजूद वे काफी प्रोग्रेसिव हैं. मैं गोद लेने का फैसला करूं या सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा करूं, वे मेरी पसंद का पूरा समर्थन करते हैं. मैं स्वतंत्र होने में दृढ़ता से विश्वास करती हूं. अगर मैं अपना और अपने परिवार का ख्याल रख सकती हूं, तो मैं एक बच्चे की भी देखभाल कर सकती हूं. इस जिम्मेदारी के लिए पति पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tinaa Dattaa (@tinadatta)

उन्होंने कहा, “समाज ऐसे मामलों में आगे आ रहा है और स्वीकार कर रहा है. क्योंकि हम शो बिजनेस में हैं, इसलिए हमारे निजी जीवन पर अक्सर नजर रखी जाती है. लोग मानते हैं कि मनोरंजन इंडस्ट्री बदलाव ला रहा है, लेकिन इसके बाहर भी स्वीकृति मौजूद है. मेरे कई दोस्त हैं जिन्होंने बच्चों को गोद लिया है, लेकिन वे इंडस्ट्री में नहीं हैं, इसलिए सुर्खियां नहीं बनती हैं. इंडस्ट्री केवल चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है क्योंकि हम जो कुछ भी करते हैं वह सार्वजनिक हो जाता है.”

टीना दत्ता हाल ही में मुंबई की जिम कल्चर पर आधारित क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘पर्सनल ट्रेनर’ में नजर आईं.


बिन शादी मां बनने का प्लान कर रही हैं ये टीवी एक्ट्रेस, कहा- बच्चे के लिए हसबैंड पर डिपेंड रहना जरुरी नहीं

यह पूछे जाने पर कि इस फिल्म के लिए उन्हें किस बात ने आकर्षित किया, अभिनेत्री ने कहा, “कहानी बहुत ही आकर्षक थी. यह एक क्राइम थ्रिलर है. ऐसा कुछ जो मैंने पहले कभी नहीं किया था. इसे मेरे एक दोस्त अमित खन्ना ने लिखा और निर्देशित किया है, जिन्होंने ‘सेक्शन 365’ और '366' जैसे शो पर काम किया है. मुझे पता था कि इस प्रोजेक्ट में दम है और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्साहित थी.”

‘पर्सनल ट्रेनर’ 23 जनवरी को हंगामा पर रिलीज हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget