एक्सप्लोरर

स्टिंग ऑपरेशन में फंसे सेलेब्स के खिलाफ क्या हो सकती है कार्रवाई? जानें क्या कहता है कानून

कोबरापोस्ट की जांच पड़ताल में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पैसे लेकर राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार करने के लिए हामी भरते पकड़े गए हैं. स्टिंग ऑपरेशन किए गए दावों से फैंस बेहद आहत हैं.

कोबरापोस्ट की जांच पड़ताल में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पैसे लेकर राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार करने के लिए हामी भरते पकड़े गए हैं. स्टिंग ऑपरेशन किए गए दावों से फैंस बेहद आहत हैं. लेकिन सेलेब्स को ऐसा करने से रोका नहीं जा सकता है, क्योंकि भारत में इससे संबंधित कोई कानून नहीं है. कोबरापोस्ट के स्टिंग में दावा किया गया है कि भारतीय फिल्म और टीवी उद्योग के 30 से अधिक अभिनेता/अभिनेत्रियां पैसों की खातिर सोशल मीडिया पर अपने निजी खातों के माध्यम से राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार पर सहमत हुए हैं. देश के शीर्ष साइबर कानून विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने कहा, "राजनीतिक दलों से पैसे लेकर उनके हित में ट्वीट करना अनैतिक जरूर है, लेकिन गैर-कानूनी नहीं है. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 इस पर पूरी तरह से चुप है." स्टिंग का दावा: विद्या बालन से लेकर अरशद ने ठुकराए पैसे, फैंस ने ऐसे की तारीफ जांच से जो पता चला है वह 'प्रभावशाली लोगों द्वारा किए जा रहे मार्केटिंग' का बहुत छोटा सा हिस्सा है. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से विज्ञापन की यह एक नई अर्थव्यवस्था पैदा हुई है. दुनिया भर में, इंस्टाग्राम के 1 अरब से ज्यादा सक्रिय मासिक यूजर्स हैं. वहीं, इसकी पैरेंट कंपनी फेसबुक के 2.3 अरब से ज्यादा सक्रिय मासिक यूजर्स हैं और ट्विटर पर रोजाना 1.6 करोड़ लोग लॉग इन करते हैं. वाट्सएप एक दूसरा शक्तिशाली प्लेटफार्म है, जिसके भारत में 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म की पहुंच को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंफ्लूएंसर मार्केटिंग (प्रभावशाली लोगों द्वारा जनमत तैयार करना) का कारोबार कितना बड़ा हो सकता है. सोशल मीडिया विशेषज्ञ अनूप मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "शुरुआत में केवल सेलिब्रिटी ही मार्केटिंग करते हुए ब्रांड का प्रचार करते थे. लेकिन सोशल मीडिया के आने के बाद हर कोई सेलिब्रिटी हो गया है, राजनीति समेत हर कुछ का कारोबार हो रहा है." अमेरिका में यह नियम है कि भुगतान लेकर पोस्ट करने पर उसका खुलासा करना होता है कि यह पेड पोस्ट है या निजी राय है. हालांकि वहां भी इस नियम का पालन बहुत कम हो रहा है, जबकि भारत में तो ऐसा कोई नियम भी नहीं है. चुनाव सिर पर है, ऐसे में राजनीतिक दल इस मुद्दे पर कोई शिकायत नहीं कर रहे. वाट्सएप के एक कार्यकारी ने हाल ही में राजनीतिक दलों को उसके प्लेटफार्म के दुरुपयोग को लेकर चेतावनी भी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget