एक्सप्लोरर

TMKOC में अब नहीं दिखाई देगा ये कैरेक्टर, भावुक हुए 'जेठालाल', Dilip Joshi ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 16 साल तक काम करने के बाद 'गोली' यानी कुश शाह ने शो को अलविदा कह दिया है. एक्टर के जाने से दिलीप जोशी ने इमोशनल पोस्ट लिखा है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो है. जिसका हर किरदार आज दर्शकों के दिलों में बस चुका है. वहीं सीरियल में नजर आने वाले हर एक किरदार को फैंस खूब पसंद करते हैं. हालांकि सालों तक काम करने के बाद इस शो को कई एक्टर्स ने अलिवदा भी कह दिया है. हाल ही में सीरियल में 'टप्पू सेना' के सदस्य रहे 'गोली' यानी कुश शाह ने भी  'तारक मेहता...' को अलविदा कह दिया है. कुश शाह TMKOC में अब 'गोली' का किरदार नहीं निभाएंगे.

कुश शाह ने 'तारक मेहता...' को कहा अलविदा

इस शो में कुश शाह करीब 16 सालों से काम कर रहे थे. ये खबर सुनने के बाद फैंस को भी झटका लगा है. वहीं जेठालाल यानी दिलीप जोशी भी कुश शाह के शो छोड़ने से काफी उदास है. उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट के जरिए 'गोली' को शुभकामनाएं दी हैं. दिलीप जोशी ने इंस्टाग्राम पर कुश के साथ एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- 'मजाक से हटकर मैंने आपके साथ किए गए हर सीन का आनंद लिया है. आप के लिए अच्छे की कामना है. आप मुस्कुराहट फैलाते रहें! अब तुम्हें बंदूक की 'गोली' की तरह दूर तक जाते देखने का इंतजार है.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

बता दें एक वीडियो के जरिए कुश शाह ने शो से बाहर होने की पुष्टि की और कहा, 'जब ये शो शुरू हुआ, जब आप और मैं पहली बार मिले, तो मैं बहुत छोटा था. तब से आपने मुझे बहुत प्यार दिया है और इस परिवार ने मुझे उतना ही प्यार दिया है जितना आपने मुझे दिया है. मैंने यहां बहुत सारी यादें बनाई हैं. मैंने यहां खूब एन्जॉय किया है. मैंने अपना बचपन यहीं बिताया है और सबसे जरूरी बात ये है कि मैं इस सफर के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया, मेरे किरदार को इतना दिलचस्प बनाया. उनके भरोसे की वजह से ही कुश आज गोली बन गया.'


TMKOC में अब नहीं दिखाई देगा ये कैरेक्टर, भावुक हुए 'जेठालाल', Dilip Joshi ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बताते चलें कि कुश शाह के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ने की अफवाहें पहली बार इस साल जून में सुर्खियों में आईं जब एक फैन ने एक्टर के साथ एक तस्वीर शेयर की और खुलासा किया कि वह न्यूयॉर्क में उनसे टकराए थे. फैन ने दावा किया कि कुश ने उन्हें बताया कि उन्होंने तारक मेहता छोड़ दिया है और आगे की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क में है. बाद में यूजर ने ये तस्वीर अपने फेसबुक हैंडल से डिलीट भी कर दी थी. 

कुश से पहले कई एक्टर्स छोड़ चुके शो

TMKOC पिछले 16 सालों से ज्यादा समय से टीवी पर चल रहा है. कुश पॉपुलर शो को छोड़ने वाले पहले एक्टर नहीं हैं. इससे पहले दिशा वकानी, भव्या गांधी, गुरुचरण सिंह, शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, जेनिफर मिस्त्री और राज अनादकट समेत कई कलाकारों ने भी शो छोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से कैसे अलग और खास होगा Bigg Boss 18? ये 5 बातें जानकर बिल्कुल भी मिस नहीं करेंगे शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget