एक्सप्लोरर

TMKOC News Dayaben: दिशा वकानी ने छोड़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा, मेकर्स को मिली नईं दयाबेन, शुरू की शूटिंग?

TMKOC News Dayaben: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी दयाबेन का रोल प्ले कर रही थीं. लेकिन अब खबरें हैं कि उन्होंने शो में वापसी से इंकार कर दिया है.

TMKOC News Dayaben: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. शो में दिशा वकानी दयाबेन का रोल प्ले कर रही थीं. हालांकि, 2017 में वो मैटरनिटी लीव पर गईं और शो में वापस नहीं लौटीं. फैंस सालों से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब दिशा के फैंस के लिए बुरी खबर है. रिपोर्ट्स हैं कि दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी नहीं कर रही हैं. दिशा को रिप्लेस कर दिया गया है. अब शो में नई दयाबेन दिखेंगी.

मेकर्स को मिली नई दयाबेन

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर असित मोदी ने दयाबेन के लिए बहुत सारे ऑडिशन लिए और उन्हें अब नई दयाबेन मिल गई है. उन्हें एक एक्ट्रेस पसंद आई हैं, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की पहचान रिवील नहीं की गई है. एक्ट्रेस को दयाबेन के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है. मॉक शूट चल रहे हैं. मॉक शूट के बाद एक्ट्रेस तारक मेहता का उल्टा चश्म की कास्ट के साथ ज्वॉइन करेंगी. दयाबेन के लिए फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani)

सोर्स के हवाले से लिखा, 'हां, ये सच है. असित मोदी नई दयाबेन ढूंढ़ रहे थे और उन्हें एक्ट्रेस का ऑडिशन बहुत पसंद आया. एक्ट्रेस के साथ मॉकशूट चल रहा है. वो एक हफ्ते से साथ है और शूटिंग कर रही हैं.'  

असित मोदी ने किया रिएक्ट

हालांकि, दैनिक भास्कर से बातचीत में असित मोदी ने कहा, 'हम लगातार ऑडिशन ले रहे हैं. अभी किसी को फाइनल नहीं किया गया है. जल्द ही दयाबेन की वापसी होगी. हम पूरी कोशिश कर रहे हैं. अभी किसी को कास्ट नहीं किया गया है. लंबा प्रोसेस है. हम जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं. अभी शूटिंग शुरू नहीं हुई है. जब ऐसा कुछ होगा तो बताएंगे.'

बता दें कि दिशा वकानी ने शो में 2017 तक काम किया था. वो जेठालाल की पत्नी के रोल में थीं. दया का यूनिक स्टाइल फैंस को बहुत पसंद था. लेकिन 2017 के बाद वो ब्रेक पर गईं और सिर्फ एक एपिसोड के लिए शो में आई थीं. उस वक्त भी काफी चर्चा हुई थी. लोगों को लगा था कि दिशा वकानी वापस आ रही हैं. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं.

ये भी पढ़ें- Sikandar Box Office Collection Day 1 Prediction: 'सिकंदर' पहले दिन छावा का तोड़ेगी रिकॉर्ड, लेकिन नहीं बन पाएगी साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनर, जानें- प्रीडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget