एक्सप्लोरर

TMKOC: दिलीप जोशी से पहले इन 5 एक्टर्स को ऑफर हुआ था 'जेठालाल' का रोल, सबने कर दिया था रिजेक्ट

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल कई सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट करता आ रहा है. शो में जेठालाल के किरदार में दिलीप जोशी नजर आते हैं. दिलीप जोशी से पहले कई एक्टर्स को ये रोल ऑफर हुआ था.

TMKOC Jethalal: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. इस शो की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और तब से लोगों के दिलों पर कब्जा करके बैठा हुआ है. इस शो के हर किरदार को लोगों का खूब प्यार मिला है. जेठालाल से लेकर बबीताजी तक हर किसी को लोगों ने खूब पसंद किया है. शो की स्टोरीलाइन की वजह से टीआरपी की लिस्ट में ये टॉप 5 में बना रहता है. शो में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी निभाते नजर आते हैं. इस किरदार ने दिलीप जोशी की जिंदगी बदल दी है. पर क्या आपको पता है दिलीप जोशी से पहले इन पांच एक्टर्स को जेठालाल का रोल ऑफर हुआ था. इन पांचों ने ही इसे रिजेक्ट कर दिया था. 

दिलीप जोशी का किरदार जेठालाल शो की जान है. दिलीप जोशी अपने एक्सप्रेशन, कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज से ही छा जाते हैं. उनके वन लाइनर सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. आइए आपको बताते हैं कि दिलीप जोशी से पहले किन एक्टर्स को ये रोल ऑफर हुए थे.

राजपाल यादव
सबसे पहले जेठालाल के किरदार के लिए राजपाल यादव को ये रोल ऑफर किया गया था. राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग की वजह से उनके पास ये रोल गया था. मगर उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया था.

अली असगर
अली असगर अपने एक्टिंग करियर में कॉमेडी से लेकर सीरियस हर तरह के किरदार कर चुके हैं. अली को भी जेठालाल के रोल ऑफर किया गया था लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से उन्होंने इस शो के लिए मना कर दिया था.

कीकू शारदा
कीकू शारदा कपिल शर्मा के शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने भी जेठालाल के किरदार के लिए मना कर दिया था. उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया था क्योंकि वो किसी भी लॉन्ग टाइम शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे.

एहसान कुरैशी
एहसान कुरैशी एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं. जेठालाल के लिए भी ऑफर ठुकरा दिया था. द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में उन्होंने अपने टैलेंट से लोगों को खूब हंसाया था.

योगेश त्रिपाठी
भाबीजी घर पर हैं में हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले योगेश त्रिपाठी को भी जेठालाल का रोल ऑफर किया गया था. उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से शो को मना कर दिया था.

ये भी पढ़ें: 'रामायण' पार्ट 1 की शूटिंग हुई रैपअप, इमोशनल दिखें रणबीर कपूर- रवि दुबे, लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
सारा खान की 10 तस्वीरें, बेहद ग्लैमरस है टीवी के लक्ष्मण की बहू, यकीन ना हो तो देखें ये फोटोज
सारा खान हैं बेहद खूबसूरत, यकीन ना हो तो देखें लक्ष्मण की बहू की ये 10 तस्वीरें

वीडियोज

Indigo Flight News: हवाई टिकटों के मनमाने किराए पर क्या है सरकार का एक्शन ? | abp News
Khabar Filmy Hain : Bollywood सितारें नजर आए फ़ैशन  गोल्स में,  सभी अलग- अलग अंदाज़ में दिखे
Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 12 हजार करोड़ का जुर्माना, मस्क की कंपनी को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने, ब्लू टिक कैसे बना वजह?
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
इंडिगो के मिसमैनेजमेंट से बेंगलुरु में छूटा बहरीन के यात्री का बैग, अब कंपनी से कर दी ये डिमांड
NZ vs WI: दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
दोहरा शतक ठोक जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक पारी से वेस्टइंडीज को हार से बचाया
सारा खान की 10 तस्वीरें, बेहद ग्लैमरस है टीवी के लक्ष्मण की बहू, यकीन ना हो तो देखें ये फोटोज
सारा खान हैं बेहद खूबसूरत, यकीन ना हो तो देखें लक्ष्मण की बहू की ये 10 तस्वीरें
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
'जिस तरह अच्छे और बुरे टेररिस्ट होते हैं, उसी तरह...', पाकिस्तान के CDF आसिम मुनीर पर एस जयशंकर का तंज
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश; एयरलाइन को कब तक देना होगा पैसा?
यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश
इसे देख दिमाग बंद कर देगा काम करना! स्टेज पर हसीना ने लगाए जोरदार ठुमके तो दिल हार बैठे यूजर्स- वीडियो वायरल
इसे देख दिमाग बंद कर देगा काम करना! स्टेज पर हसीना ने लगाए जोरदार ठुमके तो दिल हार बैठे यूजर्स- वीडियो वायरल
घर बैठे ऐसे रिन्यू करा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जान लें कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी
घर बैठे ऐसे रिन्यू करा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस, जान लें कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी
Embed widget