एक्सप्लोरर

'17 साल में तो एक फोटो नहीं आई...', 'दया बेन' से राखी बंधवाते असित मोदी ने शेयर किया वीडियो तो बोलीं जेनिफर मिस्त्री

Jennifer Mistry On Asit Modi: जेनिफर मिस्त्री ने एक्ट्रेस ने दिशा वकानी के असित मोदी को राखी बांधने वाले वीडियो पर रिएक्ट किया है. उन्होंने दावा किया है कि ये वीडियो सिर्फ इमेज साफ करने का जरिया है.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम जेनिफर मिस्त्री शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं. अब एक्ट्रेस ने दिशा वकानी के असित मोदी को राखी बांधने पर रिएक्ट किया है. जेनिफर ने दावा किया है कि पिछले 17 सालों में दया बेन यानी दिशा ने कभी प्रोड्यूसर को राखी नहीं बांधी. अब अचानक से इस तरह राखी बंधवाते वीडियो पोस्ट करके असित अपनी इमेज क्लियर करना चाहते हैं.

फिल्मीग्यान को दिए एक हालिया इंटरव्यू में जेनिफर मिस्त्री ने कहा- 'मैं इसमें ये बोलूंगी कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे. एक कहावत है. अब मैंने जो लास्ट इंटरव्यू में बोला था कि असित जी ने दया बहन के हाथ पैर जोड़े कि प्रेग्नेंसी के बाद आ जाओ, आ जाओ. और मैंने हाथ पैर जोड़े थे. मुझे उन्होंने प्रेग्नेंसी में निकाल दिया साढ़े 4 महीने में. इसके लिए भी मैं एक केस कर सकती थी उनको लेकिन मैंने कुछ नहीं किया, मैं निकल गई.'

'17 साल में कोई फोटो नहीं आई...'
जेनिफर ने आगे कहा- 'उन्होंने (असित मोदी ने) दया के हाथ पैर जोड़े लेकिन दया नहीं आई. अब उसको किसी तरह से तो नलिफाई करना होगा ना. आज 17 साल हो गए, आज तक एक भी फोटो दिशा की असित जी को राखी बांधती हुई नहीं आई. इस बार वीडियो करके पूरा डाला गया है, ये इमेज को कैसे क्लियर करेंगे वो. और बोला जा रहा है कि दिशा असित जी के घर गई. दिशा उनके घर नहीं गई. असित जी और नीला जी दिशा के घर गए हैं. मैं दिशा के घर गई हूं. दिशा का घर जानती हूं मैं.'

'दिशा बहुत अनकंफर्टेबल थी...'
एक्ट्रेस कहती हैं- 'दिशा जो है वो फैंस को तो मना करती नहीं है. तो वो आसित जी को क्या मना करेगी? अगर असित जी बोलेंगे फोन करके कि मैं आ रहा हूं राखी बंधवाने. तो वो कहेगी ही कि हां हां असित भाई आ जाओ. तो ठीक है राखी बांधते होंगे वो बहुत साल से. लेकिन अचानक इसे पब्लिक क्यों किया जा रहा है? क्यों एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया जा रहा है? उसमें दिख रहा था कि दिशा बहुत अनकंफर्टेबल थी, वो हंस नहीं रही थी. मयूर भाई मतलब उसके हसबैंड जो हैं, वो पीछे ऐसे पीछे हैं खड़े हैं, वो भी अनकंफर्टेबल हैं. नेचुरली भी इतने साल बाद ऐसे मना नहीं कर सकते.'

शो में वापस आएंगी दिशा वकानी?
जेनिफर मिस्त्री कहती हैं कि अब असित मोदी पूरी कोशिश करेंगे कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिशा को वापस लेकर आए. वो कहती हैं- 'जितना मैं दिशा को जानती हूं वो तो नहीं आएंगी. लेकिन अब थोड़ा सा मुझे लगता है कि इमेज क्लियर कैसे करेंगे वो. तो ये सब थोड़ा किया गया है. अचानक पोस्ट किया गया है. पूरा वीडियो बनाकर और उसे दिखाकर कि स्माइल करो. वो तो पहले भी उन्होंने कोशिश की है. बहुत बार कोशिश की है. लेकिन जो भी अब मुझे नहीं मालूम इंटरनली उनका क्या इशू है कि दिशा नहीं आई.' 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत, CM प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश
गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सावंत ने दिए जांच के आदेश
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत, CM प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश
गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से 23 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सावंत ने दिए जांच के आदेश
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
युवाओं की पहली पसंद बनी ये 5 जॉब्स, अमेरिका में हो रही सबसे तेजी से ग्रोथ; जानें पूरी रिपोर्ट
युवाओं की पहली पसंद बनी ये 5 जॉब्स, अमेरिका में हो रही सबसे तेजी से ग्रोथ; जानें पूरी रिपोर्ट
एंटी निकोटिन का काम करती है किचेन में रखी ये चीज, रोज जमकर सिगरेट पीने वाले जान लें ये बात
एंटी निकोटिन का काम करती है किचेन में रखी ये चीज, रोज जमकर सिगरेट पीने वाले जान लें ये बात
Embed widget