एक्सप्लोरर

एक बार फिर जी टीवी पर दिखाया जाएगा सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का 'पवित्र रिश्ता'

महाभारत और रामायण की सफलता के बाद लॉकडाउन के दौरान जी टीवी की तरफ से इस शो को वापस से शुरु करने का फैसला लिया गया है.

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए खुशखबरी है. जी हां, जी टीवी का मशहूर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' एक बार फिर से दर्शकों के सामने आने वाला है. आप किसी नतीजे पर पहुंचे कि यह इस सीरियल का सीक्वल है, इससे पहले हम आपको बता दें 'पवित्र रिश्ता' का रीटेलीकास्ट जी टीवी पर किया जाएगा. महाभारत और रामायण की सफलता के बाद लॉकडाउन के दौरान जी टीवी की तरफ से इस शो को वापस से शुरु करने का फैसला लिया गया है. ये शो सोमवार से शुक्रवार दोपहर 3 बजे जी टीवी पर प्रसारित होगा.

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने इस शो को अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से इस पवित्र रिश्ता को खास बना दिया था. दोनों का प्यार इस शो के दौरान परवान चढ़ा मगर आपसी मतभेद की वजह से दोनों ने अपने रास्ते एक दूसरे से अलग कर लिए. सुशांत ने अपना रुख फिल्मों की तरफ मोड़ लिया. अंकिता भी इस शो के बाद किसी सीरियल में नजर नहीं आईं.

सोशल मीडिया में जिस वक्त इन दोनों के ब्रेकअप को लेकर खबरें छाई हुई थीं, वहीं ये दोनों सितारे अपने ब्रेकअप की बात पर चुप्पी साधे हुए थे. मगर अब दो साल बाद अंकिता इस बात को लेकर खुलकर सामने आई हैं और साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने इस टूटे दिल को संभाला.

इस बारे में बात करते हुए अंकिता कहती हैं, ''किसी से अलगाव आपको बहुत ज्यादा प्रभावित करता है. आप नहीं जानते कि आपके साथ क्या हो रहा है. हालांकि, मेरा ऐसा मानना है कि ये आपको मजबूत बनाता है.'' अंकिता कहती हैं, ''आज मैं कुछ महसूस नहीं करती और चाहे जो भी चीजें थीं, उस वक्त मेरी फैमिली और मेरे दोस्त मेरे साथ थे.''

इसके साथ ही अंकिता ने ये भी कहा, ''समय के साथ मुझे अपने काम में प्यार होने लगा. हां, अंत में यही मायने रखता है कि आप अपनी ऊर्जा कहा लगाते हैं. यदि आप पूरे दिन सिर्फ प्यार पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं और केवल उसी बारे में बात करते रहते हैं, चिंता करते रहते हैं, तो उसी में सारी एनर्जी चली जाएगी.''

अंकिता बताती हैं, ''सब कुछ होने के बाद वापस मैं जब सामान्य स्थिति में आई, तो मैंने खुद से पूछा कि मैं आगे क्या करना चाहती हूं? और मैंने अपने काम को चुना.'' अंकिता कहती हैं कि अपने पार्टनर के साथ होना ही उनकी आखिरी प्राथमिकता थी, लेकिन एक बार जैसे ही मैं वो पर वापस गईं, तो वह समझ सकीं कि असल में सच्चे प्यार का मतलब सिर्फ काम है. अंकिता बताती हैं कि जब में मनिकर्णिका में एक्टिंग कर रही थीं तो वह कुछ नहीं सोचती थी बजाय अपने सीन्स के.

इसके साथ ही, उन्होंने ये भी कहा, ''आप जो महसूस करते हैं, वही प्यार है और मेरे लिए मेरा डांस और मेरी एक्टिंग मेरा प्यार है. इस मुश्किल समय ने मुझे खुद को और अधिक प्यार करना और दूसरों से ज्यादा खुद की भावनाओं की क्रद करना सिखाया.'' अंकिता अपने ब्रेकअप को अपने करियर के लिए दोषी नहीं मानती हैं.

यहां पढ़ें

'रामायण' के सेट पर स्टारकास्ट की मस्ती से आता था रामानंद सागर को गुस्सा, 'लक्ष्मण' में सुनाया ये दिलचस्प किस्सा

'रामायण' का सीन फ़िल्माते वक़्त जल गए थे ललिता पवार के पैर, फिर भी नहीं रुकी थी शूटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन की 'रामायण' में एंट्री, कौशल्या का रोल करेंगी प्ले
टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन की 'रामायण' में एंट्री, कौशल्या का रोल करेंगी प्ले
Video: राशन, पानी और चप्पल.... घुटनों तक पानी में उतरकर रणदीप हुड्डा ने असम बाढ़ पीड़ितों को बांटा जरूरी सामान
घुटनों तक पानी में उतरकर रणदीप हुड्डा ने असम बाढ़ पीड़ितों को बांटा जरूरी सामान, देखें वीडियो
'राम लीला' के सेट पर दीपिका पादुकोण ने भेल वाले को दी थीं गालियां, जयति भाटिया का खुलासा
'राम लीला' के सेट पर दीपिका पादुकोण ने भेल वाले को दी थीं गालियां, जयति भाटिया का खुलासा
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा शो का विनर?
'लॉकअप 2' का ग्रैंड फिनाले आज, कौन बनेगा शो का विनर?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget