कपिल शर्मा की मेहमान होंगी सनी लियोनी, शो के सेट की तस्वीरें हुईं वायरल
कपिल शर्मा के शो का सीजन 2 सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के अंदर बन रहा है. कपिल अपने बाकी के एपिसोड्स की भी शूटिंग कर रहे हैं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं.

कॉमेडियन कपिल शर्मा की छोटे पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है. कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' सीजन 2 की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो के नए सेट की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. कपिल शर्मा के शो का पहला एपिसोड 29 दिसंबर को सोनी टेलीविजन पर टेलीकास्ट होगा. जिसमें फिल्म 'सिंबा' की स्टार कास्ट नजर आएगी.
कपिल शर्मा के शो का सीजन 2 सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के अंदर बन रहा है. कपिल अपने बाकी के एपिसोड्स की भी शूटिंग कर रहे हैं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. इस बार कपिल का गेस्ट कोई और नहीं बल्कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी होने वाली हैं. सनी के साथ शो की शूटिंग करते वक्त कपिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके फैंस शो के लिए कितने बेताब हैं.
आपको बता दें कि कपिल शर्मा के शो में कॉमेडियन चंदन प्रभाकर, सुमोना, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और रोशेल राव अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाने वाले हैं. यह पहला मौका है जब कृष्णा अभिषेक और कपिल शर्मा दुश्मनी भूलाकर एक साथ छोटे पर्दे पर आ रहे हैं.
छोटे पर्दे पर वापसी करने के अलावा कपिल शर्मा अपनी निजी जिंदगी में भी नई शुरुआत करने जा रहे हैं. 12 दिसंबर को कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से जालंधर में शादी के बंधन में बंधे.
Source: IOCL

























