एक्सप्लोरर

स्ट्रगल को लेकर बोले सुनील ग्रोवर ,'मेरे पिता से मैंने सीखा सपनों के पीछे भागना'

सुनील ग्रोवर लंबे समय से लोगों को अपने मजाकिया अंदाज से हंसाते रहे हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने जीवन के भावुक व मुश्किल पलों का खुलासा किया.

कॉमेडियन व एक्टर सुनील ग्रोवर लंबे समय से लोगों को अपने मजाकिया अंदाज से हंसाते रहे हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने जीवन के भावुक व मुश्किल पलों का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि कॉमेडियन भी बाकी लोगों की तरह ही होते हैं, उनके जीवन में भी उतार-चढ़ाव के पल आते हैं.

सुनील ने कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप प्रत्येक अनुभव से सीखें. मैंने अपने पिता को अपने सपनों को पूरा करने को लेकर हर दिन संघर्ष करते देखा है और साथ ही उन्होंने मुझे सिखाया है कि कभी भी खुद का साथ मत छोड़ना."

उन्होंने आगे कहा, "जब मैं इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहा था, तो मुझे पता चला कि यहां मेरे जैसे कई लोग हैं, जो अपने शहर के 'सुपरस्टार' थे और यहां (मुंबई में) 'संघर्ष' कर रहे थे. लेकिन मैंने खुद को शांत रखा और खुद पर विश्वास किया. मैंने इंडस्ट्री में काम के लिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश की. जल्द ही मुझे काम मिलना शुरू हो गया और मुझे एहसास हुआ कि मैं कितना भाग्यशाली था."

आपको बता दें कि लंबे स्ट्रगल के बाद अब सुनील ग्रोवर में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली है. वो अपनी कॉमेडी से सबको अपना दीवाना बनाते नजर आते हैं. बीते दिनों वो सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम करते दिखे थे, जिसमें उनका परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था.

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने मसखरे अंदाज में फैंस को कोरोना लॉकडाउन से बचने के आइडिया दे रहे हैं. सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर किया इस वीडियो में उनके हाथ में दो कटोरी नजर आ रही हैं. इनमें से एक में चावल हैं तो एक में दाल. सुनील ग्रोवर ने दोनों को मिक्स कर दिया और फिर दोनों को अलग-अलग करने लगे. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो सुबह से तीन बार इसे सॉल्व कर चुके हैं ये एक मजेदार गेम है. घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: मैरी कॉम ने मनोज तिवारी की बेटी को कहा मोटी, आसिफ-काजी में भिड़त, मचा हंगामा
बिग बॉस 20: मैरी कॉम ने मनोज तिवारी की बेटी को कहा मोटी, आसिफ-काजी में भिड़त
बच्चे के धर्म को लेकर उठाए सवाल, देवोलीना ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी
बच्चे के धर्म को लेकर उठाए सवाल, देवोलीना ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी
Big Boss 20: रात में काजी तौकीर की हरकत से सहमे कंटेस्टेंट, सुबह बताई पूरी सच्चाई
बिग बॉस 20: रात में काजी तौकीर की हरकत से सहमे कंटेस्टेंट, सुबह बताई पूरी सच्चाई
'जूही मुई' होने वाला है ऑफ एयर? शो में 'संयम' बने विजयेंद्र कुमेरिया ने बताई वजह
'जूही मुई' होने वाला है ऑफ एयर, विजयेंद्र कुमेरिया ने बताई वजह

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget