एक्सप्लोरर

सृष्टि के समर्थन में आए उनके ब्वॉयफ्रेंड मनीष, सलमान खान से की ये मांग

नॉमिनेशन टास्क के दौरान सृष्टि और शिवाषीश के बीच में दुश्मनी की शुरुआत हुई थी. टास्क खत्म होने के बाद शिवाषीश सृष्टि पर गुस्सा हो गए और अपशब्द इस्तेमाल करने लगे.

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 12 में इस वक्त तीसरा हफ्ता चल रहा है. जैसे जैसे ये सीजन आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट्स के बीच दुश्मनी होना भी शुरू हो गई है. इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद सृष्टि और शिवाषीश की बीच भी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली.

इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में सृष्टि ने सौरभ को किडनैप किया था, जबकि शिवाषीश का काम था कि वो सृष्टि की मांगी गई कुर्बानी को पूरा करके उसे बचाए. नॉमिनेशन टास्क के दौरान ही शिवाषीश और सृष्टि के बीच तीखी बहस हो जाती है. टास्क खत्म होने के बाद शिवाषीश को चिढ़ाने के लिए सृष्टि गाना गाती हैं सच ए लूजर. इस गाने को सुनकर शिवाषीश भड़क जाते हैं और सृष्टि के अपशब्द बोल देते हैं.

सृष्टि के साथ ऐसा बर्ताव किए जाने पर उनके ब्वॉयफ्रेंड मनीष नागदेव सामने आए हैं. एंटरटेनमेंट स्पॉटबॉय से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''शिवाषीश, सृष्टि को लगातार तंग कर रहा था. इसी वजह से सृष्टि गुस्सा हो गई. लेकिन फिर जो शिवाषीश ने शब्द बोला उसे बर्दाशत नहीं किया जा सकता. एक बार नहीं बल्कि 3 बार उसने ऐसा किया. नेशनल टेलीविजन पर आप ऐसे शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं चैनल का सम्मान करता हूं कि उन्होंने इस शब्द को नहीं दिखाया. मैं ये भी उम्मीद करता हूं कि सलमान खान इस बात को वीकेंड का वार एपिसोड का वार एपिसोड में लेकर आएंगे. श्रीसंत ने भी शिवाषीश से कहा था कि वह इस बात के लिए माफी मांगे, लेकिन उसने इस बात को नहीं सुना. शिवाषीश को ऐसा शब्द बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था और इस बात के लिए उसे सृष्टि से माफी मांगनी चाहिए.''

View this post on Instagram
 

Looking forward to see u inside the house tonight in Big Boss my girl😍😘 @srishtyrode24 #bigboss12

A post shared by M A N I S H N A G G D E V (@manishnaggdev) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं प्रियांशी यादव, 'तू ही रे दिल' के सेट पर रोज करती हैं नामजप
प्रेमानंद महाराज की भक्त हैं प्रियांशी यादव, शूटिंग के बीच भी नहीं छोड़तीं नामजप
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
'इन लोगों को ढूंढो', बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता का फूटा गुस्सा, बच्ची के लिए मांगा इंसाफ
7 साल के बाद अब फिर आएगा महा-लीप? 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर रातों-रात हुआ बड़ा बदलाव
7 साल के बाद अब फिर आएगा महा-लीप? 'ये रिश्ता...' के सेट पर रातों-रात हुआ बड़ा बदलाव
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget