एक्सप्लोरर

'सीता' से लेकर 'रावण' तक, रामायण-महाभारत के इन कलाकारों ने खेली है राजनीतिक पारी

रामायण और महाभारत के कुछ किरदारों ने राजनीति में कदम भी रखा. इनकी लोकप्रीयता ही वजह थी कि ये कलाकार चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की.

नई दिल्ली: रामायण और महाभारत भारतीय टीवी के इतिहास की दो ऐसी सीरीज़ थी, जिसे आज तक लोग पसंद करते हैं. उस दौर में इन दोनों शो में काम करने वाले कलाकारों को लोग भगवान की तरह पूजते थे. राम से लेकर सीता और विष्णु तक को लोग हकीकत में भगवान मानने लगे थे. यही वजह थी कि इनकी लोकप्रीयता का इस्तेमाल राजनीतिक पार्टी बीजेपी ने भी किया.

रामायण और महाभारत के कुछ किरदारों ने राजनीति में कदम भी रखा. इनकी लोकप्रीयता ही वजह थी कि ये कलाकार चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की. हालांकि इन कलाकारों को राजनीति ज्यादा रास नहीं आई. यही वजह थी कि कुछ ही सालों में ये राजनीतिक जगत से दूर हो गए. आईए जानते हैं किन कलाकारों ने ली थी राजनीति में एंट्री.

दीपिका चिखलिया रामानंद सागर की मशहूर रामायण में दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था. यही वो शो था जिसने दीपिका को घर घर में पहुंचा दिया और लोगों के बीच वो खूब मशहूर हो गईं. दीपिका की लोकप्रीयता को साल 1991 में बीजेपी ने भुनाने की कोशिश की और उन्हे बड़ौदा से चुनावी मैदान में उतारा. खास बात ये है कि उन्होंने चुनाव में जीत भी हासिल की. हालांकि उनकी राजनीतिक पारी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई. उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया.

दीपिका चिखलिया राजनीति छोड़ने की वजह बताते हुए कहा था कि उनकी नई शादी हुई थी और उन्हें चुनावी क्षेत्रों में जाना पड़ता था. यही वजह थी कि वो इन सब से खुश नहीं थी. फिर उनकी बेटी का जन्म हुआ और उन्होंने राजनीति छोड़ दी.

नीतीश भारद्वाज महाभारत में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने भी राजनीति में एंट्री ली थी. उन्होंने साल 1996 में बीजेपी की ओर से जमशेदपुर से चुनाव लड़ा और जीता था. हालांकि 1999 में लोकसभा चुनाव में उन्हें हार मिली, जिसके बाद उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया था.

अरविंद त्रिवेदी रामायण की सीता ही नहीं बल्कि रावण ने भी चुनाव लड़ा था. रामानंद सागर की रामायण में रावण बने अरविंद त्रिवेदी बीजेपी के टिकट पर साबरकाठा से चुनावी मैदान में थे. उन्होंने जीत भी हासिल की. इसके अलावा राम बने अरुण गोविल को भी कई बार राजनीति में आने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.

ये भी पढ़ें: VIDEO: फिल्मी दुनिया से दूर गांव में पसीना बहा रहे हैं धर्मेंद्र, लॉकडाउन में ट्रैक्टर से यूं जोत रहे हैं खेत 

COVID-19: 'तेरी मिट्टी' गाने से अक्षय कुमार और B Praak ने किया डॉक्टर्स का शुक्रिया, सुनकर हो जाएंगी आंखें नम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget