एक्सप्लोरर

COVID-19: 'तेरी मिट्टी' गाने से अक्षय कुमार और B Praak ने किया डॉक्टर्स का शुक्रिया, सुनकर हो जाएंगी आंखें नम

डॉक्टर्स की इस मेहनत का सभी लोग अपने-अपने अंदाज में शुक्रिया अदा कर रहे हैं. अब इसी को लेकर अक्षय कुमार और सिंगर बी प्राक एक नया और बेहद भावुक कर देने वाला गाना लेकर आए हैं.

कोरोना वायरस के चलते देशभर ही नहीं बल्कि दुनियाभर में डॉक्टर्स देवदूत बनकर सामने आए हैं. डॉक्टर्स की इस मेहनत का सभी लोग अपने-अपने अंदाज में शुक्रिया अदा कर रहे हैं. अब इसी को लेकर अक्षय कुमार और सिंगर बी प्राक एक नया और बेहद भावुक कर देने वाला गाना लेकर आए हैं.

इस गाने के जरिए ये दोनों स्टार्स उन डॉक्टरों को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. फिल्म 'केसरी' का मशहूर गीत 'तेरी मिट्टी' को रीक्रिएट कर के अक्षय कुमार ने कोरना वायरस से लड़ रहे डॉक्टर्स को समर्पित किया है. कुछ ही देर पहले इस गाने को रिलीज किया गया है. इस गाने को बी प्राक ने गाया है.

इस गाने को वीडियो के साथ रिलीज किया गया है और इसकी शुरुआती लाइन्स को छोड़कर इसको एक बार फिर से लिखा गया है. वहीं, इसकी वीडियो की बात करें तो इसमें दुनियाभर से सामने आ रही डॉक्टर्स की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही इसमें उन विजुअल्स को भी जगह दी गई है जिनमें डॉक्टर्स पर हमले होते दिख रहे हैं. साथ ही डॉक्टर्स पर हमला न करने की अपील भी की गई है. वहीं, इसके लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. जिन्होंने इसे बेहद भावुक अंदाज में लिखा है.

आप भी देखें..

इस गाने को लेकर अक्षय कुमार ने कहा, "किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते हैं और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे हैं हमारे डाक्टर्स, जो सफेद कोट में सैनिकों से कम नही हैं. हमारी तरफ से खास उनके लिए-सीधे दिल से."

वहीं, सिंगर बी प्राक ने कहा, "यह उन डॉक्टरों को श्रद्धांजलि है जो हमारे लिए लड़ रहे हैं और दुनिया को बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज
500 रुपये में चाय, 1600 में पेने पास्ता, देखें कपिल के दुबई वाले कैफे की फोटोज

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget