एक्सप्लोरर

संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर Shiny Doshi का खुलासा, कहा- ये मेरे लिए शर्मनाक था...

Shiny Doshi On Sanjay Leela Bhansali TV Show: टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने लेटेस्ट इंटरव्यू में निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के टीवी शो में अपने एक्सपीरियंस का खुलासा किया है.

Shiny Doshi On Saraswatichandra: टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक शाइनी दोशी (Shiny Doshi) इन दिनों पंड्या स्टोर (Pandya Store) में अपने किरदार से लाइमलाइट में हैं. शाइनी ने कम समय में ही छोटे पर्दे पर एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है. शाइनी ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के शो ‘सरस्वतीचंद्र’ (Saraswatichandra) से टीवी में डेब्यू किया था. यूं तो संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए सितारे मरते हैं, लेकिन जब शाइनी को ये मौका मिला तो उनके लिए ये काफी मुश्किल था.

शाइनी दोशी खुद को लकी महसूस करती हैं कि, उन्हें संजय लीला के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन ये उनके लिए आसान नहीं था. टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में निर्देशक के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया है कि, वह कई बार शो को बीच में छोड़ना चाहती थीं, क्योंकि एक्टिंग ना आने की वजह से उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ता था.

हर दिन शर्मिंदा होती थीं शाइनी दोशी

शाइनी ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने 2012 में ‘सरस्वतीचंद्र’ में काम किया था. मुझे कुछ नहीं आता था. मेरे निर्देशक मुझ पर चिल्लाते थे. यह मेरे लिए बहुत शर्मनाक हुआ करता था. थोड़ा अजीब लगता था. लगता था कि, गलत जगह तो नहीं आ गई हूं मैं. मैं डांट सुन लेती थी और मैं वॉशरूम में जाकर रो पड़ती थी. मैं खुद में साहस जुटाती थी और फिर सेट पर वापस जाती थी.”

शो छोड़ना चाहती थीं शाइनी दोशी

शाइनी दोशी ने आगे कहा, “हर सीन करने से पहले मुझे डर लगता था. मुझे टेक्निकल नॉलेज नहीं थी. यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट था. भंसाली जी मेरे लुक टेस्ट के लिए वहीं बैठे थे, लेकिन वो डांट भी आपको परफेक्ट ही बनाती है. मैं सेट पर इतनी डांट खाती थी कि, मुझे 1000 बार छोड़ने का मन हुआ. हर दिन मुझे यही लगता था. उस समय हर सुबह खुशी और उत्साह की कमी होती थी. सुबह उठकर लगता था कि, आज फिर डांट खाने चलते हैं.”

शाइनी दोशी ने प्रोडक्शन टीम को कर दिया था मना

शाइनी दोशी ‘सरस्वतीचंद्र’ में कुसुम की भूमिका में दिखाई दी थीं. उनके साथ गौतम रोढ़े और जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) भी अहम रोल्स में थे. शाइनी हर रोज डांट सुनते-सुनते इस कदर निगेटिव फील करने लगी थीं कि, उन्होंने प्रोडक्शन हाउस को कॉल करके कह दिया था कि, वह उस रोल के लिए फिट नहीं. उन्होंने कहा, “मुझे लगा नहीं हो पा रहा है मुझसे. फिर किसी ने मुझ पर विश्वास दिखाया.”

यह भी पढ़ें

Jhalak Dikhhla Jaa 10: गशमीर महाजनी ने नोरा फतेही और अमृता ने माधुरी दीक्षित संग लगाए जबरदस्त ठुमके, देखें वीडियो

KBC 14: कॉलेज के बाद अमिताभ बच्चन ने सरकारी नौकरी के लिए बेले थे खूब पापड़, बोले- मैं फेल होता गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महाभारत' फेम दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट थीं
'महाभारत' फेम दिग्गज अभिनेत्री आशा सिंह का निधन, भारत की पहली महिला मिमिक्री आर्टिस्ट थीं
'मैं सबसे लकी हूं', गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट
'मैं सबसे लकी हूं', गौहर खान के बर्थडे पर पति जैद दरबार का प्यार भरा पोस्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
TV Serials Spoiler: राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका
राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget