एक्सप्लोरर

सलमान खान पर बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा, पूछा- साजिद खान जैसे मोलेस्टर को Bigg Boss में क्यों लिया?

Sherlyn Chopra Angry To Salman Khan: बॉलीवुड अभिनत्री शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगे यौन शोषण के आरोपों को याद दिलाते हुए सलमान खान से कई गंभीर सवाल पूछे हैं.

Sherlyn Chopra Angry To Salman Khan: छोटे पर्दे के सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में इस बार फिल्म निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं. साजिद के शो में आते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. अधिकतर लोग साजिद के शो में आने से नाराज नजर आ रहे हैं क्योंकि फिल्म निर्देशक पर यौन शोषण के आरोप लगे थे. अब इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का नाम भी जुड़ा गया है जिन्होंने एक ट्वीट करके सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है. 

साजिद पर लगे थे गंभीर यौन शोषण के आरोप

बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान को लेकर काफी चर्चा हो रही है. साल 2018 में साजिद पर मीटू आंदोलन के तहत कई गंभीर आरोप लगे थे. एक्ट्रेस से लेकर जनर्लिस्ट ने साजिद पर यौन शोषण और गंदी हरकतें करने के आरोप लगाए थे. हर कोई उनके शो में शामिल होने पर सवाल खड़े कर रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा शो के होस्ट सलमान खान पर बुरी तरह भड़क गई हैं. उन्होंने सलमान से ऐसे सवाल पूछ डाले हैं कि एक्टर को भी शर्मिंदगी हो जाए. 

सलमान की जान-पहचान की लड़की होती तो ?

शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर सलमान खान के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. शर्लिन चोपड़ा ने लिखा, "अगर साजिद ने सलमान खान सर के करीबी या उनकी जान-पहचान की किसी लड़की को मोलेस्ट किया होता तो क्या वह उन्हें तब भी बिग बॉस के घर के अंदर जाने की अनुमति देते? उन लड़कियों का क्या, जिन्होंने यह दर्द झेला, साजिद के साथ जो उनका शॉकिंग एक्स्पीरियंस रहा?" 

साजिद की एंट्री पर मचा हंगामा

'बिग बॉस 16' को सलमान खान होस्ट करते नजर आ रहे हैं. प्रीमियर नाइट पर सलमान खान ने 16 कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस कराया था जिसमें साजिद खान को देख दर्शक सन्न रह गए थे. सोशल मीडिया पर आम जनता ने भी साजिद खान के बिग-बॉस शो में आने पर नाराजगी जाहिर की है. ट्विटर पर फैंस साजिद के शो से जुड़ने पर बायकॉट करते नजर आए थे. 

मीटू के तहत शर्लिन ने भी साजिद पर लगाए थे आरोप

साल 2018 में साजिद खान पर एक नहीं बल्कि 9 महिलाओं ने मीटू का आरोप लगाया था. ज्यादातर महिलाओं ने साजिद खान से जुड़े बुरे अनुभवों को साझा किया था. एक जनर्लिस्ट पर साजिद ने रेप अटेम्प्ट किया था. एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा भी उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने डायरेक्टर पर मीटू का आरोप लगाया था.  पिछले चार सालों से साजिद खान दुनिया से चेहरा छिपाए हुए थे. अब वह सलमान खान के सुपरहिट शो में नजर आ रहे हैं.  

राजू श्रीवास्तव के बाद एक और कॉमेडियन का निधन, सुनील पाल ने शेयर किया ये दर्द भरा वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे 'जेठालाल के बापूजी', असित मोदी ने किया खुलासा
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे जेठालाल के बापूजी
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget