एक्सप्लोरर

Sidharth Shukla से पहले इस बॉलीवुड एक्टर के प्यार में पागल थीं Shehnaaz Gill, भरी महफिल में कर दिया था प्रपोज

Shehnaaz Gill Crush: 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल को बी-टाउन के सुपरस्टार पर क्रश था, जिनके लिए उन्होंने काफी पापड़ बेले थे. आइए जानते हैं उस सुपरस्टार के बारे में...

Shehnaaz Gill Crush On Kartik Aaryan: ‘पंजाब की कूड़ी’ शहनाज गिल का एक अलग ही चार्म चलता है. बबली नेचर वाली शहनाज अपनी मजेदार बातों और हंसी-ठिठोली से सभी का दिल जीत लेती हैं. जब से वह ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) का हिस्सा बनी हैं, तब से लेकर आज तक ऐसा कोई मौका नहीं रहा, जब वह सुर्खियों में ना आई हों. प्यार से सना कही जाने वाली शहनाज ने हमेशा लोगों को एंटरटेन किया है, लेकिन इस बात में भी कोई दोराय नहीं है कि वह अपनी लव लाइफ को लेकर कई बार चर्चा बटोर चुकी हैं.

शहनाज गिल को भले ही सच्चा प्यार दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) में मिला हो, लेकिन इससे पहले भी उनका दिल कई लोगों पर आ चुका है. शहनाज और सिद्धार्थ के बीच की बॉन्डिंग से हर कोई वाकिफ है. जब दोनों के बीच प्यार ने जगह बनाई तो सिद्धार्थ ने चुप्पी साध रखी थी, लेकिन शहनाज नेशनल टीवी पर अपने प्यार का एलान करती थीं.

कार्तिक आर्यन के प्यार में पागल थीं शहनाज गिल

खैर, सिद्धार्थ शुक्ला के प्यार में पड़ने से पहले उनका दिल कई स्टार्स के लिए धड़क चुका है. ‘बिग बॉस 13’ में शहनाज ने खुलासा किया था कि, उन्हें बी-टाउन के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) पर क्रश है. यही नहीं, वह एक बार कार्तिक को इंस्टाग्राम पर मैसेज भी कर चुकी थीं, लेकिन कार्तिक ने उनके मैसेज को इग्नोर कर दिया था. हालांकि, जब कार्तिक अपनी फिल्म ‘लव आज कल’ के प्रमोशन के लिए सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ BB 13 में आए थे, तब शहनाज ने उन्हें नेशनल टीवी पर प्रपोज करते हुए अपने दिल की बात कही थी.

क्या अब राघव जुयाल को डेट कर रहीं शहनाज गिल?

फिलहाल, 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सिंगल हैं. बीते दिनों ‘इंडिया फोरम्स’ की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, शहनाज डांसर-एंकर व एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) को डेट कर रही हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आएंगी. उनके पास रिया कपूर (Rhea Kapoor) की एक फिल्म भी पाइपलाइन में है.

यह भी पढ़ें

KBC 14: दिल्ली के आयुष गर्ग ने 75 लाख जीतकर रच दिया इतिहास, बताया- विनिंग अमाउंट का क्या करेंगे IITian

KBC 14: 1 लाख 60 हजार के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट, क्या आपको पता है इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
TV Serial Spoilers: करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा
करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget