एक्सप्लोरर

कैसे बीते थे शेफाली जरीवाला के आखिरी पल? जानें-एक्ट्रेस की मौत वाले दिन क्या-क्या हुआ था?

Shefali Jariwala Final Hours Before Death: शेफाली जरीवाला की मौत ने हर किसी को शॉक्ड किया है. चलिए यहां जानते हैं एक्ट्रेस की मौत वाले दिन क्या-क्या हुआ था.

Shefali Jariwala Final Hours Before Death: कांटा लगा गर्ल के नाम से फेमस शेफाली जरीवाला की शुक्रवार, 27 जून को अचानक मौत हो गई थी. वह महज 42 साल की थीं. एक्ट्रेस की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है, लेकिन शुरुआती पुलिस निष्कर्षों और मेडिकल जांच के मुताबिक शेफाली की मौत सेल्फ मेडिकेशन के चलते कार्डियक अरेस्ट आने की वजह से हुई है. चलिए यहां जानते हैं एक्ट्रेस की मौत से पहले के आखिरी पल कैसे बीते थे.

7 जून, 2024 (शुक्रवार) को क्या हुआ था?

  • शेफाली जरीवाला ने मुंबई में अपने घर पर आयोजित सत्यनारायण पूजा के तहत एक दिन का व्रत रखा था.
  • उपवास के बावजूद, शेफाली ने अपनी रेग्यूलर एंटी-एजिंग दवा ली थी और ग्लूटाथियोन इंजेक्शन की एक शीशी भी ली थी. पुलिस के मुताबिक वह स्किन को यंग बनाए रखने के लिए मल्टीविटामिन और कोलेजन सप्लीमेंट भी ले रही थीं.
  • रात करीब 10.30 बजे शेफाली अपने घर पर बेहोश हो गई थीं.
  • रात 11.15 बजे एक्ट्रेस को उनके पति पराग और तीन अन्य लोग अंधेरी पश्चिम के बेलेव्यू अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था और परिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी.
  • रात करीब 11.30 बजे अंबोली पुलिस स्टेशन को घटना की जानकारी दी गई.
  • रात 11.45 बजे तक पुलिस की एक टीम शेफाली के घर और कूपर अस्पताल पहुंची और शुरुआती जांच शुरू की.

28 जून, 2024 (शनिवार) को क्या हुआ था

  • कूपर अस्पताल में एक सरकारी मेडिकल टीम द्वारा शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम किया गया था.
  •  प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम प्रोसेस की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की गई थी. पाँच डॉक्टरों की एक टीम द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की जा रही है.
  • विसरा को सुरक्षित रखा गया और मौत के सही कारण का पता लगाने में मदद के लिए मुंबई के कलिना में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेजा गया है.
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो से तीन दिन में आने की उम्मीद है, जबकि विसरा जांच के नतीजे आने में 50 से 90 दिन लग सकते हैं.
  • अम्बोली पुलिस स्टेशन में शेफाली जरीवाला की एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया गया है.
  • शेफाली के पति पराग त्यागी, परिवार के सदस्यों, घरेलू कर्मचारियों और करीबी दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं. अभी तक किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं जताई गई है.

शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार

  • शेफाली जरीवाला का अंतिम संस्कार शनिवार 28 जून को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गयाय
  • शेफाली के पिता, भाई और पति ने हिंदू परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया. अंतिम संस्कार करते समय शेफाली के पति पराग त्यागी रो पड़े थे.
  • परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कई टेलीविजन हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शमशान घाट पहुंची थीं. टीवी कलाकार आरती सिंह, माहिरा शर्मा और रश्मि देसाई उनके घर पर देखी गईं, जहां उनका शव अंतिम संस्कार से पहले रखा गया था.

ये भी पढ़ें:-July Movies Clash: जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, जानें किस दिन कौन-कौन सी फिल्मों में होगा टकराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
'मेरे साथ चलो, मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget