एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13: इंतजार खत्म हुआ, जानें किस दिन से 'बिग बॉस 13' लेकर आ रहे हैं सलमान खान

कलर्स टीवी ने शो के शुरू होने की जानकारी देते हुए एक प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें सलमान खान शेफ के रूप में नज़र आ रहे हैं.

नई दिल्ली: सलमान खान का मशहूर टेलिविज़न रिएलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीज़न का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर आई है. बिग बॉस सीज़न 13 इसी महीने 29 तारीख से शुरू हो रहा है. शो के लॉन्च के दिन ये रात 9 बजे से शुरू होगा, जबकि बाद में रोज़ाना 10:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा.

कलर्स टीवी ने आज अपने ट्विटर हैंडल से सलमान खान का एक वीडियो ट्वीट किया और साथ ही 'बिग बॉस 13' किस दिन शुरू हो रहा है और कितने बजे से प्रसारित होगा इसकी जानकारी दी. ट्वीट में लिखा गया, "बिग बॉस 13 आ गया है परोसने मैड मनोरंजन. सलमान खान के साथ देखना न भूलें फर्स्ट डे फर्स्ट शो. 29 सितंबर को रात 9 बजे से और सोमवार से शुक्रवार रात साढे 10 बजे से प्रसारित होगा."

कलर्स टीवी ने शो के शुरू होने की जानकारी देते हुए एक प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें सलमान खान शेफ के रूप में नज़र आ रहे हैं. सलमान वीडियो में खिचड़ी और रायता बनाते नज़र आ रहे हैं. इस बार के सीजन में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की एंट्री के अलावा, एक नई चर्चा यह है कि इस सीजन में बिग बॉस की आवाज को एक महिला की आवाज के तौर पर पेश किया जाएगा.

अब तक के बीते सीजन में बिग बॉस की आवाज काफी चर्चित रही है, इस दमदार आवाज के पीछे अतुल कपूर नाम के शख्स हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि एक महिला भी अतुल के साथ बिग बॉस के लिए आवाज बनेंगी. शो के लिए कई बड़े नामों ने इस बार मना कर दिया है, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, अंगद हसीजा और हिमांश कोहली जैसे नाम शामिल हैं.

टीवी अभिनेता अंगद हसीजा, जिन्होंने स्टार प्लस के टीवी शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' में 'आलेक' की भूमिका निभाई थी. अभिनेता को देश के विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शिरकत करने के लिए ऑफर किया गया था. मगर ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने इस शो के लिए मना कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. इस बारे में अंगद ने कहा कि उन्हें लगता है कि बिग बॉस उनके लिए नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget