एक्सप्लोरर

Aditya Singh Rajput Death: आदित्य के ड्रग ओवरडोज के रुमर्स को Rohit Verma ने बताया बकवास, कहा-'गलत अफवाहें फैलाने का अधिकार नहीं'

Aditya Singh Rajput Death: आदित्य सिंह राजपूत के ड्रग ओवरडोज रुमर्स पर रोहित वर्मा ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने इन सभी अफवाहों को बेसलेस बताया है.

 Rohit Verma On Aditya Singh Rajput Death: एक्टर आदित्य सिंह राजपूत सोमवार को अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. वहीं उनके निधन से तमाम सेलेब्स सदमे में हैं. टीवी एक्टर वरुण सूद, डिजाइनर रोहित वर्मा और कई अन्य ने दिवंगत अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत के निधन पर शोक जाहिर किया.

वहीं एक्टर के ड्रग ओवरडोज की अफवाहों पर  रोहित ने रिएक्शन दिया है. उन्होने सभी से अपील की है कि जल्दबाजी में किसी कॉन्क्लूज़न पर ना पहुंचे और डॉक्टरों को अपना काम करने दें.

आदित्य के ड्रग ओवरडोज की अफवाहों पर रोहित वर्मा ने किया रिएक्ट
टेलीविजन इंडस्ट्री में एक पॉपुलर सेलिब्रिटी रोहित वर्मा ने आदित्य के ड्रग ओवरडोज के सभी दावों की कड़ी निंदा की और खबरों का खंडन करते हुए कहा कि हमें इस तरह के बयान देने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे सबई दावों को बकवास बताते हुए रोहित ने मीडिया से बातचीत में कहा, "कई अफवाहें हैं, बहुत सारे लोग सोचते हैं ... बहुत सारे लोग उसके बारे में बात कर रहे हैं, ओवरडोज और सभी के बारे में... पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है. मुझे लगता है कि यह सब बकवास है, ये एक एक्सीडेंट हो सकता है."

गलत अफवाहें फैलाने का कोई अधिकार नहीं है
उन्होंने आगे कहा कि हमें अटकलों पर विराम लगाना चाहिए और डॉक्टरों को अपना काम करने देना चाहिए. रोहित ने कहा, "हमें यह काम स्पेशलिस्ट पर छोड़ देना चाहिए. मुझे लगता है कि हम सभी को डॉक्टरों को अपना काम करने देना चाहिए. हमें किसी को भी इस तरह का बयान देने और जब वह आसपास नहीं है तो इस तरह की गलत अफवाहें फैलाने का कोई अधिकार नहीं है." रोहित ने ये भी कहा कि आदित्य ने उन्हें फोन किया था और उनसे किसी योगा टीचर के बारे में जानकारी मांगी थी और वह भी उनकी मौत से बेहद सदमे में और बहुत दुखी हैं.  

वरुण सूद ने आदित्य ने निधन पर शोक किया जाहिर
इस बीच कई टीवी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर आदित्य के आकस्मिक निधन पर शोक जाहिर किया है. वरुण सूद ने आदित्य की मौत पर अपना दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा, "मैंने अभी-अभी आदित्य सिंह राजपूत के बारे में खबर सुनी. इसने मुझे वास्तव में हिला दिया. मुझे पता है कि मैं कुछ लोगों को छोड़कर एमटीवी के किसी भी कंटेस्टेंट के कॉन्टेक्ट नहीं हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हर कोई ध्यान रख रहा है सुरक्षित और स्वस्थ रहें, उसकी आत्मा को शांति मिलें."

 

कई फिल्मों में नजर आए थे आदित्य सिंह राजपूत
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले आदित्य सिंह राजपूत ने ‘क्रांतिवीर’ और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसी फिल्मों में काम किया था. उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 सहित कई रियलिटी शो में भी भाग लिया. उन्होंने लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज़ सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 और कई एड फिल्मों में भी काम किया.

यह भी पढ़ें: Aditya Singh Rajput Death:आदित्य सिंह राजपूत की कैसे हुई मौत? जानिए- पुलिस ने मामले को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget