एक्सप्लोरर

काम ना मिलने की वजह से Rohit Roy का छलका दर्द, बोले- 'करण जौहर को भी लगाया था फोन मगर...'

Rohit Roy on Karan Johar: रोहित रॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें काम के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है. यहां तक कि उन्होनें करण जौहर को फोन लगाकर भी उनसे काम मांगा है.

Rohit Roy Interview: टेलीविजन और फिल्मों में अपने काम से पहचाने जाने वाले एक्टर रोहित रॉय को हर कोई जानता है. 1990 के दशक में डीडी के टीवी शो 'स्वाभिमान' से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. हाल ही में रोहित रॉय ने एक इंटरव्यू में अभिनेता के रूप में अपना हक नहीं मिलने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने करण जौहर को काम मांगने के लिए फोन किया था, लेकिन इसके बावजूद करण उन्हें अपनी फिल्मों में नहीं ले रहे हैं.

काम ना मिलने पर रोहित रॉय का छलका दर्द

रोहित रॉय अपने लंबे करियर में कई फिल्मों और टेलीविजन शो में दिखाई दिए हैं. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक नए इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने करियर के उस समय के बारे में बात की जब उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा था और साल में केवल नौ दिन काम करना पड़ता था. रोहित ने उस समय के बारे में भी बताया जब 2013-2014 के आसपास उनका करियर काफी गिर गया था.

अपने स्ट्रगल के बारे में की खुलकर बात

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में रोहित ने बताया, ''मैंने लोगों को फोन किया और कहा कि मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं. हाल ही में मैंने करण जौहर को फोन किया और कहा कि मैं आपको इतने लंबे समय से जानता हूं, मैं अच्छा काम कर रहा हूं, आप कहते हैं कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं, तो आप मुझे काम क्यों नहीं दे रहे? मुझे एहसास हुआ कि वहां बहुत सारे लोग हैं, जो अपना काम कर रहे हैं. हर कोई अपने संघर्ष कर रहा है. हो सकता है कि इस इंटरव्यू के बाद करण मुझे फोन करें और कहें कि आपके पास मेरे लिए काम है.''

काम के लिए करण जौहर को भी लगाया था फोन

इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में रोहित ने कहा था, ''मैं और भी बहुत कुछ का हकदार हूं, मैं काफी बेहतर चीजों के लिए बना हूं. मेरी फिल्म फ्लॉप होने के बाद मुझे सौ मौके नहीं मिलते. मुझे अगला मौका भी नहीं मिला, मैंने इसके लिए काफी स्ट्रगल किया. अगर मेरा शो हिट हो जाता है तो मुझे और 10 शो नहीं मिलते, मुझे इंतजार करना पड़ता है. शायद मैं अपनी लाइफ में स्ट्रगल करने की वजह से एक बेहतर अभिनेता बन गया हूं.''

बता दें कि एक्टर रोहित रॉय को आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी 13 में देखा गया था, जहां चोट लगने की वजह से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था.

 

यह भी पढ़ें: Nitin Desai Death: कैसे हुई नितिन देसाई की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget