एक्सप्लोरर

राकेश बापट के फैंस पर भड़कीं Ex वाइफ रिद्धि डोगरा, कहा- भगवान आपका भला करें

Ridhi Dogra Speaks up Against Trolling: टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) को सोशल मीडिया पर काफी गंदे कमेंट का सामना करना पड़ रहा है लोगों में उनके प्रति काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

Ridhi Dogra Speaks up Against Trolling: टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) को सोशल मीडिया पर काफी गंदे कमेंट का सामना करना पड़ रहा है लोगों में उनके प्रति काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है. दरअसल रिद्धि डोगरा और बिगबॉस (Big Boss) फेम राकेश बपट ( Raqesh Bapat) ने 2011 में शादी की थी. शादी के 7 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. लेकिन अलग होने के बाद भी रिद्धि व राकेश (Ridhi-Raqesh) अच्छे दोस्त हैं. बिगबॉस के दौरान भी रिद्धि ने राकेश का समर्थन किया था. लेकिन शमिता शेट्टी और राकेश (Raqesh Bapat and Shamita Shetty) के ब्रेकअप के बाद उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और वे राकेश की एक्स वाइफ रिद्धि को ट्रोल कर रहे हैं. अब इससे परेशान होकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी हैं और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. 

रिद्धि ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब 
रिद्धि काफी वक्त से इन ट्रोलर्स को नजरअंदाज कर रही थीं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का फैसला किया. रिद्धि ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया. रिद्धि डोगरा ने लिखा- "मैं काफी वक्त से देख रही हूं बेवजह मुझे लेकर बकवास किया जा रहा है. वैसे हमारी शादी से पहले, शादी के दौरान और शादी के बाद वह मेरा दोस्त था. मैं अपने दोस्तों के सारे फैसलों में उनके साथ खड़ी रहती हूं और कामना करती हूं कि वो ठीक रहे." 

मुझे आपकी मदद करके ख़ुशी मिलेगी 
रिद्धि ने आगे लिखा कि मैं आप लोगों के स्टार्स के प्रति आपका प्यार और जुनून समझ सकती हूं. मैं हर एक उस व्यक्ति को गले से लगाना चाहूंगी जो भी मुझे ट्रोल कर रहा है क्योंकि मुझे पता है आप लोग आहत हुए हैं. लेकिन इस स्थिति में मुझे बेवजह घसीटा जा रहा है. तो कृपया करके इस नकारात्मकता को रोकें दूसरों के लिए न सही तो कम से कम अपने लिए. मैं आप सभी को बहुत सारा प्यार भेजना चाहती हूं . लेकिन इसके बावजूद अगर आप लोग इस सब में मुझे घसीटना चाहतें हैं और ऐसा करके आप लोगों का दुख कम होता है तो मुझे आप लोगों की मदद करके खुशी मिलेगी. भगवान आप सभी का भला करे. 

ridhi_dogra_troll_slam.jpg

2011 में राकेश और रिद्धि ने की थी शादी 
राकेश बापट और रिद्धि डोगरा की मुलाकात साल 2010 में टीवी शो मर्यादा लेकिन कब तक के सेट पर हुई थी. इसके एक साल बाद यानी 2011 में दोनों ने शादी कर ली. राकेश और रिद्धि एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे. फैन्स को उनकी जोड़ी बेहद पसंद थी. लेकिन 7 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए. इस खबर ने दोनों के फैंस को तोड़ कर रख दिया. 

राकेश और शमिता का हुआ ब्रेकअप 
बिग बॉस 15 में राकेश बपट और शमिता शेट्टी एक दूसरे के करीब आ गए. दोनों शो के दौरान एक दूसरे पर प्यार लुटाते थे. ऐसा लग रहा था कि शो के बाद वे शादी कर लेंगे. बिग बॉस के खत्म होने के बाद दोनों जब बाहर आए तो अक्सर कई मौकों पर एक साथ नजर आ जाते थे. लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाया. शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर  ऐलान कर दिया था कि अब वे दोनों अलग हैं. इससे उनके फैंस को काफी धक्का लगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget