एक्सप्लोरर

अनुज को दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करते देख जल-भुन गईं Anupamaa, क्यूट नोक-झोंक का वीडियो वायरल

Anupamaa Got Jealous To Anuj: स्टार प्लस के रियलिटी शो रविवार विद स्टार परिवार में अनुपमा और अनुज प्यार जताने के लिए एक-दूसरे से भिड़ गए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है.

Anupamaa: स्टार प्लस के सुपरहिट शो अनुपमा में दर्शकों की सबसे पसंदीदा जोड़ी अनुज कपाड़िया (Anuj Kapadia) और अनुपमा (Anupamaa)  की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है. दोनों की लड़ाई-झगड़े के साथ-साथ तीखी नोक-झोंक भी फैंस को पसंद आती है. ये दोनों रोमांस करने कहीं भी शुरू हो जाते हैं तो एक-दूसरे पर हक जताने में भी पीछे नहीं हटते. फिलहाल ये जोड़ी स्टार प्लस के एंटरटेनिंग रियलिटी शो रविवार विद स्टार परिवार (Ravivar with star pariwar) के मंच पर मस्ती करती नजर आएगी.

इस शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें अनुपमा और अनुज के बीच तकरार हो गई है. अनुज की हरकतें देख अनुपमा का दिल जल गया है. बात ये है कि हैंडसम हंक अनुज स्टेज पर बाकी हीरोइनों के साथ फ्लर्ट कर रहा है जिसे देख अनुपमा जल-भुन जाती है. 

इस शो के मंच पर होगा तमाशा

शो रविवार विद स्टार परिवार (Ravivar with star pariwar) स्टार प्लस का ही एक शो है. इसमें सभी टीवी शोज सितारे एक-साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. यहा टीम बनकार शोज के कलाकारों के बीच क्विज और गेम भी खिलाए जाते हैं. यहां स्टार प्लस के सभी सीरियल्स के कलाकार खूब मस्ती करते हैं. ऐसे ही अगले एपिसोड में अनुज और अनुपमा के बीच झगड़ा होने वाला है. 

अनुज की हरकतें देख आग बबूला हो जाएगी अनुपमा

इस बार के रविवार विद स्टार परिवार में बड़ा धमाल होगा. एक तो इस शो में सभी टीम गेम खेलेंगी. लेकिन इस बीच अनुज यानी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) अपनी को-स्टार अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ( Rupali ganguly) को तंग करते नजर आएंगे. स्टार प्लस के चैनल पर इसका मजेदार प्रोमो जारी हो चुका है. इसमें इमली और आर्यन राठौड़ फैंस के बीच जाकर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं.

ये सब देखकर अनुज से कंट्रोल नहीं होता और पांड्या स्टोर की एक्ट्रेस को गोद में उठाकर रोमांस करने लगते हैं. ये सब देखकर अनुपमा का पारा हाई हो जाता है. शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी, अनुपमा के आंसू पोंछते दिख रहे हैं. फिर अनुपमा कहती हैं, शो में तो ये सिर्फ हिल-डुल रहे हैं लेकिन यहां तो लगता है पूरे ही हिल गए हैं, फिर अनुज कपाड़िया मजेदार जवाब देते हैं कि हिल-डुलने में भी रोमांस हो जाए उसी में तो मजा है न अनु.....ये कहकर अनुज ठहाका मारकर जोर से हंसते हैं. इसके बाद अनुपमा और गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं कभी इमली को गोद उठा ले रहे, कभी धरा को आखिर चल क्या रहा है? 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

प्रोमो में अनुपमा को जलते देख 'गुम है किसी प्यार में', 'इमली' और 'अनुपमा' शो के कलाकार खूब हंसते दिख रहे हैं. शो में सबसे मजेदार बात ये है कि गौरव खन्ना और अनुपमा की क्यूट नोंक-झोक देखकर दर्शक जोरदार तालियां बजाते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में ये जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने वाली है. इस बार 'रविवार विद स्टार परिवार' खूब एंटरटेनमेंट होने वाला है. यह शो हर रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है. 

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात
TV Serial Spoilers: वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु
वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget