एक्सप्लोरर

अपनी इस एक गलती से ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं अंगूरी भाभी....लोगों को दी लालच न करने की सीख

Shubhangi Atre Online Fraud: अभिनेत्री ने साइबर सेल में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. वह अपनी मेहनत की कमाई लुट जाने पर काफी दुखी हैं.

Shubhangi Atre Online Fraud: टीवी के सुपरहिट कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं (Bhabi Ji Ghar Per Hain) में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ठगी का शिकार हो गई हैं. ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) ने उनकी मेहनत की कमाई पर डाका डाल लिया.

शुभांगी ने साइबर अपराध सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है. घटना से परेशान एक्ट्रेस ने मीडिया से अपना दर्द साझा किया है. उन्होंने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर कैसे वह ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गईं. अभिनेत्री ने दुखी होकर कहा- "भले मुझे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन यह मेरी मेहनत की कमाई थी."

कैसे ठगों ने अंगूरी भाभी को बना दिया बेवकूफ

शुभांगी ने मीडिया से कहा, "8 सितंबर को मैं एक फेमस फैशन एप्लिकेशन से अपने लिए कुछ चीजें ऑर्डर कर रही थी. ऑर्डर करने के बाद मेरे पास कंपनी से फोन आया. उन्होंने मेरे एड्रेस के बारे में पूछा और मेरे ऑर्डर से जुड़ी सभी जानकारी शेयर की. कॉल पर उन्होंने ऐसे बात कि जैसे मैं उनके साथ सालों से शॉपिंग कर रही हूं तो ऐसा लगा कि यह एक रियल कॉल थी, क्योंकि उनके पास मेरे सभी डिटेल्स थे, जो केवल उस कंपनी के पास होंगे. पहले, दो लड़कियों ने मुझसे बात की और बाद में दो लड़के भी इस कॉल में जुड़े गए थे.

लालच में आ गईं अंगूरी भाभी

इतना ही नहीं, फिर कॉलर्स ने उन्हें कुछ मुफ्त में गिफ्ट करने का ऑफर दिया, जिससे अंगूरी भाभी लालच में आ गईं. उन्होंने बताया कि, "वेबसाइट के कॉलर्स ने मुझसे कहा कि मैं उनकी प्रीमियम मेम्बर हूं तो वे मुझे गिफ्ट के रूप में एक प्रॉडक्ट मुफ्त देना चाहते हैं. आमतौर पर मैं ऐसी चीजों से बचती हूं क्योंकि मुझे ऐसे कई कॉल और ऑफर मिलते रहते हैं, लेकिन यह थोड़ा रियल लगा था इसलिए मैं मान गई और आगे बढ़ी.

उन्होंने मुझे दिए गए कुछ विकल्पों में से एक प्रॉडक्ट को चुनने को कहा फिर उन्होंने मुझे सिर्फ जीएसटी पे करने के लिए कहा. इसलिए जब मैंने जीएसटी अमाउंट का पेमेंट किया, तो कई सारे ट्रांजैक्शन एक साथ हो गए और मेरे अकाउंट से एक बड़ी धनराशी निकाल ली गई."

पैसे निकलने के बाद हुआ गलती का एहसास

शुभांगी को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने तुरंत अपने कार्ड ब्लॉक कर दिए. उन्होंने बताया कि, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी मेरे साथ होगी. उन्हें बिल्कुल शक नहीं हुआ क्योंकि मुझे उनकी ऑफिशियल वेबसाइट से मैसेज मिल रहे थे. लेकिन जब मेरे अकाउंट से पैसे कट गए तो मुझे इसका एहसास हुआ और मैंने अपने कार्ड ब्लॉक कर दिए."

लोगों से की सावधान रहने की अपील

ऑनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद शुभांगी ऐसे फ्रॉड से लोगों को सावधान करना चाहती हैं. उन्होंने लोगों से अलर्ट रहने को कहा. उन्होंने कहा ओटीपी शेयर न करने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने के अलावा भी लुटेरे आपको चूना लगा सकते हैं तो मैं सभी को बहुत सावधान रहने के लिए कहना चाहती हूं."

अभिनेत्री ने 9 सितंबर को साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जहां पुलिस ने उनके साथ हुई इस ऑनलाइन धोखाधड़ी को डिटेल्स  में समझया ताकी वह आगे भी सतर्क रहें. 

ये भी पढ़ें-

TV की ये नागिन अब बनेंगी भगवान शिव की पार्वती, ‘जय हनुमान’ में मिला खास रोल

The Kapil Sharma Show: आज से शुरू हो रहा 'द कपिल शर्मा शो' का सीजन 3, जानें कब और कहां देख सकेंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget