एक्सप्लोरर

ब्रेकअप के बीच Shamita Shetty और Raqesh Bapat की रोमांटिक तस्वीर हो रही वायरल, आपने देखी क्या?

Shamita Shetty-Raqesh Bapat Romantic Photo: 'बिग बॉस' फेम राकेश बापट और शमिता शेट्टी की एक रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके बाद उनके पैचअप के कयास लगाए जा रहे हैं.

Shamita Shetty-Raqesh Bapat Viral Photo: ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) हाउस में टीवी एक्टर राकेश बापट (Raqesh Bapat) और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की एक-दूसरे से मुलाकात हुई थी. दोनों के बीच शुरुआती बॉन्ड अच्छा नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे. शो के बाद भी दोनों ने काफी समय तक डेटिंग की थी, लेकिन कुछ समय पहले ही उनके ब्रेकअप की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं.

राकेश और शमिता के ब्रेकअप की खबरों की वजह से ‘ShaRa’ फैंस काफी दुखी थी, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों की एक रोमांटिक फोटो ने उनके चाहने वालों को खुश कर दिया है. दरअसल, इंटरनेट पर दोनों की एक रोमांटिक फोटो सामने आई है, जिसमें राकेश शमिता के गाल पर किस कर रहे हैं. कलरफुल ड्रेस में शमिता काफी खूबसूरत लग रही हैं, वहीं डार्क ब्लू जींस के साथ ब्लू शर्ट में राकेश हैंडसम लग रहे हैं. शमिता और राकेश की इस फोटो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि, शायद दोनों एक साथ हो गए हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🦋𝙎𝙖𝙢𝙚𝙩𝙞𝙢𝙚 𝙨𝙖𝙢𝙚𝙥𝙡𝙖𝙘𝙚🎨 (@te_amo_shara)

खैर, अभी ये बात तो साफ नहीं हुई है कि दोनों रिलेशनशिप में आए हैं या नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी दो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे लगता है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं. दो तस्वीरों में राकेश और शमिता को कुर्सी पर बैठे हुए देखा जा सकता है और दोनों उसी लुक में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वे वायरल तस्वीर में नजर आ रहे हैं. उनके आस-पास कई लोग भी दिख रहे हैं, जिससे पता चलता है कि दोनों शूटिंग कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @shamz_raq6437

बता दें कि, कुछ समय पहले ही राकेश बापट ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के साथ बातचीत में शमिता संग अपने रिश्ते पर बात की थी. उन्होंने कहा था, “हम एक हैप्पी जोन में हैं. वह मेरी प्यारी दोस्त हैं. दोस्ती इतनी मजबूत होनी चाहिए कि, उसे कोई और प्रभावित न कर सके. वह एक अच्छी इंसान हैं. मैं इसे एक रिश्ता नहीं कहूंगा. यह एक बॉन्ड है.”

यह भी पढ़ें

Divyanka Tripathi On Pregnancy: मोटापे को लेकर हुई ट्रोलिंग पर फूटा दिव्यांका त्रिपाठी का गुस्सा, प्रेग्नेंसी पर कही ये बात

13 साल बाद टीवी पर वापस लौट रहा है 'Kahaani Ghar Ghar Ki' सीरियल, क्या पार्वती बन नजर आएंगी साक्षी तंवर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget